Maalik Trailer X Review: बॉलीवुड पर मालिक बनकर राज करने के लिए राजकुमार राव आने वाले हैं। आज उनकी फिल्म ‘मालिक’ का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इस ट्रेलर में राजकुमार राव के एक्सप्रेशंस, एक्शन और डायलॉग्स की खूब चर्चा हो रही है। ‘मालिक’ के ट्रेलर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। ये ट्रेलर देखने के बाद अब लोग इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। ट्रेलर के बारे में लोगों की क्या राय है? उन्हें इसमें क्या पसंद आ रहा है? चलिए ये भी जान लेते हैं।
ट्रेलर के लास्ट सीन पर फिदा हुए फैंस
एक यूजर ने ‘मालिक’ का ट्रेलर देखने के बाद लिखा, ‘मालिक के ट्रेलर का लास्ट सीन बहुत कुछ कहता है। मालिक के रूप में राजकुमार राव हिंसा + राजनीति, गैंगस्टर वाइब्स में शामिल हैं!’ एक शख्स ने ट्रेलर और इसके डायलॉग्स की तारीफ करते हुए लिखा, ‘मालिक का ट्रेलर फुल फायर है। मालिक पैदा नहीं हुए तो क्या? बन तो सकते हैं। राजकुमार राव OMG।’
फैंस को पसंद आया गैंगस्टर ड्रामा
एक X यूजर ने लिखा, ‘मालिक ट्रेलर एक बेहतरीन गैंगस्टर ड्रामा का वादा करता है, लेकिन कट बेहतर हो सकता था। भक्षक के डायरेक्टर ने मुझे बहुत उम्मीद दे दी है। साथ ही, राजकुमार राव एक जैसे किरदारों के बाद एक अलग अवतार में नजर आएंगे और ऐसा लग रहा है कि वो यहां वाकई कमाल के हैं। एक्साइटेड हूं!’ एक ने कहा, ‘मालिक का ट्रेलर इम्प्रेसिव है। राजकुमार राव अपराध की अंधेरी और भयावह दुनिया में कदम रखते हुए, एक्शन से भरपूर थ्रिलर मालिक में एक क्रूर गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं।’
यह भी पढ़ें: Raj Kundra को क्या हुआ? शिल्पा शेट्टी के पति ने शेयर किए एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट
‘मालिक’ का ट्रेलर दख क्या बोले फैंस?
एक X यूजर ने अपनी राय देते हुए कहा, ‘मालिक ट्रेलर पूरी तरह से मनोरंजक है। राजकुमार राव पहले कभी ना देखे गए अवतार में नजर आ रहे हैं। मानुषी छिल्लर प्रोमिसिंग लग रही हैं। सौरभ शुक्ला एक खलनायक हैं, हां हम उन्हें कम नहीं आंक सकते। प्रोसेनजीत चटर्जी एक बम्पर सरप्राइज हैं। कुल मिलाकर, मनोरंजन की गारंटी।’ एक कमेंट आया, ‘ट्रेलर का हर फ्रेम इंटेंसिटी और सच्चाई को दर्शाता है। मालिक सिर्फ एक फिल्म नहीं है- यह एक क्रांति की तरह लगती है। ट्रेलर सीधे-सीधे रोंगटे खड़े कर देता है।’ एक फैन ने कहा, ‘कच्चा, जुड़ा हुआ और वास्तविक- मालिक अलग तरह से हिट कर रहा है। ट्रेलर बिना किसी दिखावटी नौटंकी के आपका ध्यान खींचता है। यहां कंटेंट ही असली हीरो है।’
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
4 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
5 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
21 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines