Jaani Dushman: मशहूर प्रोड्यूसर राजकुमार कोहली अब हमारे बीच नहीं है। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में गम का माहौल है। सभी फिल्म निर्माता के निधन से दुखी है। बता दें कि दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया।
इस बीच हम आपको उनकी एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें एक-दो नहीं बल्कि आठ सुपरस्टार थे। हालांकि इसे अब तक की सबसे खराब फिल्म माना गया। चलिए जानते हैं कि आखिर वो कौन-सी फिल्म थी…
यह भी पढ़ें- Armaan Kohli के सिर से उठा पिता का साया, Jaani Dushman के प्रोड्यूसर Rajkumar Kohli का निधन
फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’
दरअसल, हम बात कर रहे हैं साल 2002 में आई कोहली की फिल्म ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ की। इस फिल्म में राजकुमार के बेटे अरमान कोहली और मनीष कोइराला ने अहम रोल प्ले किया था। बता दें कि यही वो फिल्म है, जिसमें उस समय के आठ बड़े स्टार्स थे, जिसमें सनी देओल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, आफताब शिवदासानी, अरशद वारसी, आदित्य पंचोली, रंभा और गायक सोनू निगम भी शामिल थे। हालांकि आज यह विश्वास करना मुश्किल है कि हिंदी में कोई फिल्म वीएफएक्स के मामले में उस टाइम भी हॉलीवुड को टक्कर दे सकती थी।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
रिलीज होने पर फिल्म की हुई आलोचना
फिल्म निर्माता राजकुमार ने 20 साल पहले ये बनाकर ये साबित कर दिया था। हालांकि दर्शकों ने फिल्म की खूब आलोचना की और इसे हिंदी सिनेमा की सबसे खराब फिल्मों में गिना गया। बता दें कि रिलीज होने पर फिल्म की भारी आलोचना की गई और इसे अब तक की सबसे खराब फिल्मों में से एक माना जाता है। हालांकि केवल वीएफएक्स को ही दर्शकों से प्रशंसा मिली।
‘जानी दुश्मन’ ने किया इतना कलेक्शन
वहीं, अगर इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ‘जानी दुश्मन’ ने अच्छी शुरुआत की थी। पहले दिन इस फिल्म ने 1.35 करोड़ रुपये की कमाई की, जो उस समय एक अच्छी संख्या थी। अंत में फिल्म ने घरेलू स्तर पर केवल 10.7 करोड़ रुपये और दुनिया भर में 18 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। हालांकि बीते कुछ सालों में ‘जानी दुश्मन: एक अनोखी कहानी’ को केबल टीवी पर बार-बार दिखाए जाने के बाद लोकप्रियता हासिल हुई। सालों तक टीवी पर दिखाए जाने पर इस फिल्म ने उच्च टीआरपी हासिल की, जिसके कारण इसे एक अजीब सफलता कहा जाता है।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
13 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
15 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
16 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
17 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
18 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
18 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
19 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines