Rajinikanth Co Star Ritika Singh Injured: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की एक्ट्रेस अब एक भयानक हादसे का शिकार हो गई हैं। हाल ही में Thalaivar 170 की एक्ट्रेस रितिका सिंह (Ritika Singh) के साथ हुए एक्सीडेंट की खबर आई है। रितिका सिंह की तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। इन वीडियो में एक्ट्रेस की हालत काफी खराब दिखाई दे रही है। उन्हें काफी चोट आई है। कांच के टुकड़े उनके हाथों में घुस गए, जिसके बाद उनके जख्मों से खून निकलता दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: अब ‘टॉयलेट के पाइप’ में दिखीं Urfi Javed! नया लुक देख ट्रोलर्स बोले- ‘इसको जेल से किसने छोड़ा’
एक्सीडेंट के बाद सामने आया वीडियो
बता दें, इस एक्सीडेंट की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। रितिका सिंह ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पहले एक स्टोरी शेयर की। इसमें वो अपना हाथ दिखा रही हैं जिस पर काफी चोट आ रखी हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि मेरी किसी वेयरवोल्फ से लड़ाई हो गई है।’ इसके बाद उन्होंने अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया। इंस्टा स्टोरी पर फैंस को अपडेट देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं काफी अपसेट हूं। वे मुझसे कहते रहे, सावधान रहो, वहां ग्लास है।’
https://twitter.com/wit_shadow/status/1731507635013451837
एक्ट्रेस ने खुद सुनाई आपबीती
रितिका सिंह ने आगे कहा, ‘उन्होंने मुझे वार्निंग दी लेकिन, कोई बात नहीं, ऐसा होता है। आप कभी-कभी मोमेंटम को कंट्रोल नहीं कर सकते, है ना? मुझे लगता है कि मैंने कंट्रोल खो दिया और फिर यह घटना घटी।’ एक्ट्रेस ने अपने अगले वीडियो में कहा, ‘मुझे अभी कोई दर्द महसूस नहीं हो रहा है लेकिन मुझे यकीन है कि यह दर्द होगा क्योंकि इसमें से कुछ काफी गहरा है। मैं शॉट लेने के लिए सेट से अस्पताल जा रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि यह जल्द ही बेहतर हो जाएगा और मैं शूटिंग कर सकूंगी।’
हिंदी और साउथ सिनेमा का हैं जाना-माना नाम
अब उनकी बातें सुनकर तो ऐसा ही लग रहा है कि एक्ट्रेस को ये चोट सेट पर ही लगी है। वहीं, अब उन्हें लेकर फैंस टेंशन में आ गए हैं। बता दें, रितिका सिंह तमिल, तेलगु, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस होने के साथ- साथ वो एक पूर्व मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं। उन्हें आर माधवन की फिल्म ‘साला खड़ूस’ में भी देखा गया था।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 hr agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
4 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
4 hrs agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
7 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
7 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
8 hrs ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
9 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
9 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines