बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे रहे हैं जिन्होंने अर्श से फर्श तक का सफर तय कर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है. शुरुआती दौर में स्ट्रगल करने के बाद इन सितारों ने बॉलीवुड में ऐसा स्टारडम हासिल किया कि करोड़ों लोग उनके दीवाने हो गए. आज हम एक ऐसे सुपरस्टार की बात करने जा रहे हैं जिनका स्टारडम बाकी सितारों से कहीं ऊपर था. महज 28 साल की उम्र में ये सितारा बॉलीवुड का सुपरस्टार बन गया था. बैक-टू-बैक 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर इस सितारे ने एक ऐसा स्टारडम कायम कर लिया था कि चारों तरफ उन्हीं के चर्चे होते थे. हम बात कर रहे हैं राजेश खन्ना की. कल यानी 29 दिसंबर को राजेश खन्ना की बर्थ एनिवर्सरी है, इस खास मौके पर चलिए हम आपको ‘काका’ के करियर के बारे में बताते हैं.
फिल्मी डेब्यू
राजेश खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत साल 1966 में आई ‘आखिरी खत’ से की थी. इस फिल्म से बॉलीवुड में एक्टर को पहचाना मिली थी. करियर की अच्छी शुरुआत करने के बाद एक्टर ने साल 1969 से लेकर 1971 तक एक के बाद एक 17 ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. एक साथ इतनी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद एक्टर ऑडियंस के दिलों पर राज करने लगे थे. एक समय ऐसा था कि जब बड़े से बड़ा डायरेक्टर राजेश खन्ना के साथ ही फिल्म करना चाहता था.
यह भी पढ़ें: ‘निराश हुए तो घर आ जाना…’, The Raja Saab के डायरेक्टर का बड़ा दावा; प्रभास के फैंस को दिया हाउस एड्रेस
इन फिल्मों से मिला स्टारडम
एक्टर को असली स्टारडम ‘आराधना’ मूवी से मिला था. इस फिल्म ने बॉलीवुड को सुपरस्टार दिया. इसके बाद उन्होंने आनंद, सफर, नमक हराम, आप की कसम, रोटी, हाथी मेरे साथी और दुश्मन जैसी कई फिल्मों में काम किया. फिल्मों के साथ-साथ राजेश खन्ना की फिल्मों के गाने भी एवरग्रीन बन गए थे. इनमें ‘ये रेशमी जुल्फें’, ‘बिंदिया चमकेगी’, ‘चुप गए सारे नजरे’ जैसे गाने शामिल थे. एक्टर की जोड़ी मुमताज के साथ सुपरहिट थी.
लड़कियां थीं दीवानी
एक्टिंग के साथ-साथ एक्टर ने अपने लुक से भी ऑडियंस को दीवाना बनाया हुआ था. लड़के उनके फैशन को कॉपी करते थे और लड़कियां एक्टर की इतनी दीवानी थीं कि उनके लिए अपने खून से खत लिखती थीं. एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को खुद कबूला था कि उन्हें लड़कियां खून से खत लिखती थीं. वहीं जब एक्टर की गाड़ी भीड़ में निकलती थी तो लड़कियां उनकी गाड़ी को किस करती थीं और उनकी गाड़ी पर लिपस्टिक के निशान रह जाते थे.
यह भी पढ़ें: 300 फिल्में करने के बाद भी मिली गुमनामी की मौत, खाने के पड़ गए थे लाले; दर्दनाक है इस विलेन की कहानी
निधन पर रोया था पूरा देश
बता दें एक्टर ने साल 1973 में डिंपल कपाड़िया से शादी की थी. इसके बाद दोनों ने अपनी दो बेटियों ट्विंकल और रिंकी का स्वागत दुनिया में किया. एक्टर का निधन 18 जुलाई साल 2012 में हुआ था. उनके निधन पर पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी और उनकी अंतिम यात्रा देखने के लिए मुंबई की सड़कों पर लाखों लोग उतर आए थे.
संबंधित खबरें
'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
21 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
10 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
15 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines