हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

राजेंद्र कुमार की पत्नी 'शुक्ला कुमार' का हुआ निधन, शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री

Rajendra Kumar Wife Shukla Kumar Death: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजेंद्र कुमार की पत्नी शुक्ला कुमार का निधन हो गया है. यह खबर बाहर आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल छा गया. 10 जनवरी को उनकी प्रेयर मीटिंग रखी गई है.

विज्ञापन
शुक्ला कुमार डेथ न्यूज,

Shukla Kumar Death News: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार राजेंद्र कुमार की पत्नी नें शुक्ला कुमार ने एक लंबी और गरिमामय जीवन जीने के बाद अंतिम सांस ली. यह खबर बाहर आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई. शुक्ला कुमार ने एक लंबी और गरिमामय जीवन जीने के बाद अंतिम सांस ली.

यह भी पढ़ें: ‘काजू’ के जन्म के 20 दिन बाद शूटिंग पर लौटीं भारती सिंह, पैप्स को बांटी मिठाइयां

शुक्ला कुमार का जीवन

शुक्ला कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सादगी और शांत स्वभाव के लिए जाना जाता था. जहाँ राजेंद्र कुमार पर्दे पर अपनी अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करते थे, वहीं शुक्ला जी ने हमेशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखा. उन्होंने पर्दे के पीछे रहकर अपने परिवार को संभाला और राजेंद्र कुमार के करियर के उतार-चढ़ाव में उनका सबसे बड़ा सहारा बनी रहीं.

विज्ञापन

बड़ी हस्तियों के साथ नाता

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्ला कुमार, रमेश बहेल और श्याम बहेल की बहन थी. वहीं राजेंद्र कुमार के साथ शुक्ला के 3 बच्चे थे- 1 बेटा, 2 बेटियां. शुक्ला कुमार का बेटा कुमार गौरव भी बॉलीवुड के नामी एक्टरों में से एक थे.

यह भी पढ़ें: प्रोड्यूसर्स ने PM Modi को लिखा पत्र, मिडिल ईस्ट से की ‘धुरंधर’ से बैन हटाने की मांग

विज्ञापन

10 जनवरी को होगी प्रेयर मीटिंग

TOI की रिपोर्ट्स के अनुसार, परिवार से जानकारी मिली कि 10 जनवरी को शुक्ला कुमार की प्रेयर मीटिंग रखी जाएगी. इस सभा में कई बड़े चेहरे नजर आ सकते हैं. हालांकि, इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है.

35 साल पहले हो गई थी पति की मौत

शुक्ला कुमार के पति राजेंद्र कुमार, बॉलीवुड के लेजेंड्स में से एक थे. उनका निधन 35 साल पहले ही 12 जुलाई, 1991 को हो गया था. इस वक्त उनकी उम्र 71 साल थी. इनके मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई थी. वहीं कुछ सूत्रों से जानकारी है कि वे कैंसर के मरीज भी थे.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 30 लाख में बनी भोजपुरी फिल्म, कमाए 54 करोड़, मनोज तिवारी का छलका का दर्द, कहा- ‘अवॉर्ड तक नहीं दिया’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola