सुष्मिता सेन की एक्स भाभी और टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। हाल ही में एक वीडियो सामने आया, जिसमें चारु ऑनलाइन कपड़े बेचते नजर आईं। इतना ही नहीं बल्कि चारु ने मुंबई भी छोड़ दिया है और वो अपने होमटाउन बीकानेर, राजस्थान में शिफ्ट हो गई हैं। इस बीच अब चारु के एक्स पति राजीव सेन ने भी इस पर रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
राजीव सेन ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, हाल ही में राजीव सेन ने हिंदुस्तान टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान राजीव ने कहा कि अगर चारु आर्थिक तंगी से जूझ रही है, वो वो अपने भाई और उनकी वाइफ के साथ क्रूज ट्रिप के खर्चों को कैसे उठा रही हैं? ये तो बहुत महंगा होता है। उन्होंने कहा कि अगर चारु ने सभी टिकटों की पैमेंट की है, तो फिर कहां से तंगहाली आ गई?
क्या बोले राजीव?
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा राजीव ने ये भी कहा कि चारु बीकानेर में रियल एस्टेट खोज रही है। राजीव का कहना है कि शायद वो बीकानेर में घर खरीदने की प्लानिंग कर रही है या फिर ये भी हो सकता है कि वो वहां पर घर खरीद चुकी है। अगर ऐसा है, तो इसके लिए खूब सारे पैसों की जरूरत होती है। कोई प्रोपर्टी लेना सस्ता नहीं होता है।
बेटी से दूर रखने में मास्टरी- राजीव
इसके अलावा अगर उनके रूटीन व्लॉग्स को देखा जाए, तो ऐसा लगता नहीं है कि वो किसी आर्थिक संकट से गुजर रही हैं। राजीव का कहना है कि अगर कोई इंसान आर्थिक तंगी को झेल रहा है, तो वो प्रोपर्टी लेने का सपना नहीं देखेगा। राजीव का दावा है कि चारु को कोई आर्थिक तंगी नहीं बल्कि ये सब इसलिए किया है कि उन्हें उनकी बेटी जियाना ये दूर रखा जा सके। चारु ने उन्हें, उनकी बेटी से दूर रखने में मास्टरी कर ली है।
लंबे टाइम से नहीं मिला
राजीव का कहना है कि वो अपनी बेटी से नहीं मिल पा रहे और जनवरी में उससे आखिरी बार मिले थे। हालांकि, जब उन्होंने चारु से पूछा कि क्या वो अपनी बेटी से मिलने के लिए आ सकते हैं, तो चारु ने इसका जवाब भी नहीं दिया। साथ ही राजीव ने चारु के आर्थिक तंगी के मामले को पब्लिक करने के लिए भी उनकी निंदा की है।
यह भी पढ़ें- CID फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! मेकर्स ने लिया यू-टर्न, नहीं हुई एसीपी प्रद्युमन की मौत
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
12 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
12 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
18 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines