कलर्स टीवी के हिट कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’(Laughter Chefs 2) को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। वहीं, अब शो में रजत दलाल के आने की बातें सुनने को मिल रही है। शो में रजत के आने की खबर से फैंस भी बेहद खुश हो गए हैं। साथ ही लोगों ने ये कयास भी लगाने शुरू कर दिए हैं कि वो परमानेंटली शो में आ रहे हैं या नहीं। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है पूरा मसला?
‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ को लेकर अपडेट
दरअसल, biggboss.tazakhabar नाम के इंस्टाग्राम पेज ने इस लेटेस्ट अपडेट को शेयर किया है। इसको लेकर पेज ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें जानकारी देते हुए लिखा गया कि रजत दलाल ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ में एंट्री करेंगे। शो में आने के बाद एल्विश यादव संग उनकी जोड़ी बनेगी। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि रजत जलाल शो में बतौर गेस्ट शामिल होंगे या फिर वो शो में परमानेंटली शामिल हो रहे हैं।
जैस्मिन भसीन ने की है एंट्री
अब इसका पता तो आने वाले समय में ही लगेगा। हालांकि, इस पोस्ट पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि, ये भी देखने वाली बात होगी कि रजत शो में आते हैं या नहीं या फिर ये महज अफवाह ही है। वहीं, अगर शो की बात करें तो हाल ही में शो में एक्ट्रेस और अली गोनी की गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन की भी एंट्री हुई है।
निया शर्मा, रीम समीर शेख और करण कुंद्रा
वहीं, अगर इंडिया फॉर्म्स की रिपोर्ट की मानें तो जैस्मिन शो में जाने-माने सिंगर राहुल वैद्य को रिप्लेस कर रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि शो में इस सीजन में कई पुराने कंटेस्टेंट्स की भी वापसी हुई है। इस लिस्ट में निया शर्मा, रीम समीर शेख और करण कुंद्रा जैसे बड़े नाम शामिल हैं। हालांकि, अब देखना ये होगा कि क्या शो में रजत दलाल आते हैं या नहीं? और अगर आते हैं, तो बतौर गेस्ट आते हैं या फिर परमानेंटली शो में शिरकत करेंगे।
यह भी पढ़ें- ‘मेरे सपनों के दरवाजे…’, Nick Jonas को 13 साल की उम्र में हुई थी ये बीमारी
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
5 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
9 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
12 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines