हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Rajat Dalal का महाकुंभ में 'फर्जी बाबा' को एक्सपोज करना पड़ा भारी, लोगों ने क्यों लगाई लताड़?

Rajat Dalal: रजत दलाल अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं। इन दिनों भी रजत जमकर लाइमलाइट बटोर रहे हैं। रजत ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
Rajat Dalal

Rajat Dalal: रजत दलाल इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। हाल ही में रजत दलाल महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। इसका एक पोस्ट भी रजत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके अलावा रजत ने एक और भी वीडियो साझा किया है, जिसकी वजह से वो चर्चा में हैं। रजत दलाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रजत ने महाकुंभ से एक ‘फर्जी बाबा’ को एक्सपोज किया है। हालांकि, अब इसकी वजह से रजत को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

‘फर्जी बाबा’ को किया एक्सपोज

दरअसल, सोशल मीडिया पर रजत का वो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रजत ने ‘फर्जी बाबा’ को एक्सपोज किया है। इस वीडियो पर लोगों ने अपना रिएक्शन देते हुए भर-भरकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि रजत को मैं बहुत पसंद करता है और कई महीनों से देख रहा है, लेकिन इन्हें देखते-देखते मुझे ये पता चल गया है कि ये कमजोरों के ऊपर ही अपना दम दिखाते हैं।

क्या बोले यूजर्स?

दूसरे यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि किसी बाबा को परेशान ना करो। तीसरे यूजर ने कहा कि कुंभ में अघोरी बाबा का नाम भी नहीं पता होगा तो क्या उनसे भी पूछोगे? एक और यूजर ने लिखा कि भाई ये नहीं सुधरेगा। एक अन्य ने कहा कि बेचारे गरीब को क्यों परेशान कर रहे हो। एक और ने कहा कि बिग बॉस के टाइम नवरात्र में खुद चिकन खा रहा था। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

Rajat Dalal

Rajat Dalal

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

गौरतलब है कि रजत दलाल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक ‘फर्जी बाबा’ के संग नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रजत कह रहे हैं कि ये बाबाजी मुझसे भाग रहे थे। उन्होंने आगे अपने दोस्त या उनके साथ जो था उससे कहते हैं कि मैंने आपको बताया था ना कि ये फर्जी है।

ट्रोल हो रहे रजत

इसके बाद रजत वीडियो में ‘फर्जी बाबा’ से कहते हैं कि बताओ रामजी के कितने भाई थे? इसके बाद रजत कहते हैं कि भाईसाहब सोटा दो एक अंदर से और इसके बाद वो फिर से ‘फर्जी बाबा’ से कहते हैं कि रामजी के कितने भाई थे? रजत का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इसी की वजह से लोग उन्हें लताड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मशहूर यूट्यूबर Lakshay Chaudhary के मर्डर की कोशिश, गुंडों ने किया कार का पीछा, देखें वीडियो

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें