रजत दलाल और आसिम रियाज दोनों ही ऐसे नाम हैं, जो बेहद पॉपुलर हैं। दोनों ना सिर्फ अपने काम बल्कि गुस्से को लेकर भी इतनी ही चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रजत और असीम दोनों ही नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
वीडियो में क्या?
दरअसल, इंटरनेट पर जो वीडियो सामने आया है और वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि ये दोनों एक इवेंट में हैं और इस दौरान आपस में ही भिड़ गए। वीडियो में इन दोनों के अलावा रुबीना दिलैक और क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आ रहे हैं। असीम और रजत के बीच हाथापाई को देख शिखर धवन बीच-बचाव करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि वैसे तो सब ठीक था, लेकिन ये दोनों अचानक से आपस में लड़ जाते हैं। वहीं, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक इवेंट में आए थे रजत और असीम
बता दें कि हाल ही में अमेजन-एमएक्स प्लेयर पर ‘बैटलग्राउंड’ नाम के शो का इवेंट था। इस इवेंट में आसिम रियाज और रजत दलाल दोनों ही पहुंचे थे। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद सवाल ये है कि क्या ये सच में हुआ है या फिर ये कोई प्रैंक या मजाक था। अब इस वीडियो में जो हुआ इसके पीछे की सच्चाई क्या है? ये तो नहीं पता लेकिन इसको लेकर तरह-तरह की बातें सुनने को जरूर मिल रही हैं।
यूजर्स ने किया रिएक्ट
एक यूजर ने इसको लेकर लिखा कि रमजान के महीने में ये लड़ाई कर रहे हैं, मजहब यही सिखाता है क्या? दूसरे यूजर ने कहा कि असीम यही करता है और जिसके लिए वो फेमस है- लफड़ा। एक तीसरे यूजर ने कहा कि ये असीम है बेटा। एक चौथे यूजर ने लिखा कि स्क्रिप्टेड। एक और ने कहा कि मुझे लगता है कि स्क्रिप्टेड है वरना रुबीना क्यों खड़े होकर लुक देगी। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने वीडियो को देखने के बाद किए हैं।
Rajat Dalal, Asim Riaz
यह भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने शेयर की अपने बच्चों की क्यूट फोटो, मिनटों में हुई वायरल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines