Raj Kapoor: इंडियन सिनेमा के फेमस और लेजेंडरी एक्टर राज कपूर की इस बार 100वीं जयंती है। 14 दिसंबर को राज कपूर की जन्मतिथि मनाई जा रही है। इस खास मौके को और बी खास बनाने के लिए कपूर फैमिली जोरों से इसकी तैयारी भी कर रही है। राज कपूर हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम, जिसे आज भी बॉलीवुड में बेहद शान से लिया जाता है। आज हम आपको राज कपूर की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो चार बार एक ही नाम से बनाई गई।
‘अंदाज’ नाम से चार बार बनाई गई फिल्म
हिंदी सिनेमा में एक ही नाम की कई फिल्में बनना कोई बड़ी बात नहीं है बल्कि ये रिवाज बेहद पुराना है। कई बार ऐसा भी हुआ है कि एक ही नाम से रिलीज हुई फिल्म बेहद हिट हो जाती है। ‘अंदाज’ नाम के टाइटल पर चार बार फिल्म बनी है और हर बार इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गदर काटा है। आज से करीब 54 साल पहले यानी 1949 में ‘अंदाज’ नाम की पहली फिल्म बनी थी।
andaaz
महबूब खान ने बनाई पहली फिल्म
इस फिल्म में राज कपूर, नरगिस और दिलीप कुमार ने अहम रोल अदा किया था। डायरेक्टर महबूब खान ने इस नाम की फिल्म को पहली बार बनाया था। फिल्म का बजट 40 लाख रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद साल 1971 में फिर इसी नाम की एक फिल्म आई। ये एक रोमांटिक फिल्म थी और इस फिल्म में शशि कपूर, हेमा मालिनी और राजेश खन्ना इस फिल्म में थे।
andaaz
1994 में तीसरी बार आई ‘अंदाज’ नाम की फिल्म
वहीं, अगर फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने चार करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके अलावा साल 1994 में फिर इस नाम की तीसरी फिल्म आई, जिसे डायरेक्टर डेविड धवन ने बनाया। इस फिल्म में अनिल कपूर, जूही चावला और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। फिल्म का बजट तीन करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये की बेहद कमाल की कमाई की थी।
andaaz
2003 में आई चौथी फिल्म
इसके बाद साल 2003 में फिर इस नाम की एक फिल्म रिलीज हुई, जिसे डायरेक्टर राज कंवर ने बनाया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, लारा दत्त और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थे। इस फिल्म का बजट 9.25 करोड़ रुपये था, लेकिन इसकी स्टोरीलाइन बेहद तगड़ी थी और इसने टिकट खिड़की पर 29 करोड़ का मोटा कारोबार किया था।
andaaz
यह भी पढ़ें- मोटी फीस लेने के बाद भी Allu Arjun नहीं बने ‘हीरो नंबर 1’, बिना फिल्म ये स्टार मार ले गया बाजी
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
11 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
16 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines