बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ और संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ दोनों ही अपना-अपना जलवा दिखा रही हैं। हालांकि, इन दोनों फिल्मों में फिल्म ‘द भूतनी’ का बुरा हाल है और वो टिकट खिड़की पर कमाई के लिए रेंग रही है। साथ ही अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ टिकट खिड़की पर 100 करोड़ के आकंड़े को पार करने वाली है। आइए जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों ने अपनी रिलीज के 7वें दिन कितनी कमाई की है?
फिल्म ‘रेड 2’ की कमाई
Sacnilk.com के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, अगर संजय दत्त की फिल्म ‘द भूतनी’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के सातवें दिन 0.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दोनों फिल्मों के ये शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें फेरबदल हो सकता है।
फिल्म ‘द भूतनी’ का कलेक्शन
इसी के साथ अगर अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ की टोटल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 89.7 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, अगर फिल्म ‘द भूतनी’ की बात करें तो ये फिल्म अब तक 4.5 करोड़ रुपये की टोटल कमाई कर चुकी है। दोनों फिल्मों के कारोबार को देखकर साफ कहा जा सकता है कि फिल्म ‘द भूतनी’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है।
दोनों फिल्मों का कारोबार
इसके अलावा अगर इन दोनों फिल्मों की बीते छह दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म ‘रेड 2’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 19.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीसरे दिन फिल्म के खाते में 18 करोड़ रुपये आए। चौथे दिन इसने 22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और पांचवें दिन फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये और 6वें दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
फिल्म ‘द भूतनी’ फ्लॉप
वहीं, अगर फिल्म ‘द भूतनी’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 0.65 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 0.62 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 0.86 करोड़ रुपये, चौथे दिन 1.2 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 0.57 करोड़ रुपये और 6वें दिन 0.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में नाकामयाब रही है।
यह भी पढ़ें- Yuzi Chahal ने Rj Mahvash को लेकर किया पोस्ट, कही ये बात?
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
9 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
9 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines