बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, वाणी कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड-2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे और अब दर्शक थिएटर में इस फिल्म का मजा ले सकते हैं। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म का भी पता लग गया है। जी हां, भले ही ‘रेड 2’ ने अभी सिनेमाघरों में दस्तक दी है, लेकिन कुछ लोगों को इसके ओटीटी स्ट्रीम प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानना है कि ये कहां पर आएगी? तो आइए जानते हैं।
कहां स्ट्रीम होगी ‘रेड 2’?
गौरतलब है कि अजय देवगन की इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और सभी फिल्म का देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म की रिलीज से पहले ही चर्चा हो रही थी कि फिल्म ओटीटी पर कहां स्ट्रीम होगी? तब सुनने में आया था कि इस फिल्म का स्ट्रीमिंग पार्टनर नेटफ्लिक्स है। हालांकि, ये सच है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम होगी। फिल्म की शुरुआत में ही इसका हिंट भी मिल गया है।
फिल्म की शुरुआत में मिला हिंट
जी हां, अगर आप थिएटर में इस फिल्म को देख चुके हैं, तो आपको शुरू में पता लग जाएगा कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी? ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म की शुरुआत में ही इसके स्ट्रीमिंग पार्टनर ‘नेटफ्लिक्स’ को लोगो दिखाया गया है। अभी तो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसकी ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट अभी नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि अब ये फिल्म ओटीटी पर आने में कितना समय लेती है।
2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल
बता दें कि ‘रेड 2’ साल 2018 में आई फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है। इस फिल्म में अजय देवगन, वाणी कपूर के अलावा रितेश देशमुख विलेन के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय आईआरएस अमय पटनायक के किरदार में हैं और वाणी ने उनकी वाइफ का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन राज कुमार गुप्ता ने किया है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora को कोर्ट की चेतावनी, जारी हो सकता है गैर-जमानती वारंट, क्या है मामला?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
5 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
6 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
6 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
8 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
9 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
10 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
11 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
12 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines