बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ की रिलीज में 24 घंटे से भी कम वक्त बचा है। ये फिल्म 1 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रिलीज से पहले ‘रेड 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें इस फिल्म ने मोटी कमाई करनी शुरू कर दी है। आलम ये है कि एडवांस बुकिंग में ही अजय देवगन स्टारर फिल्म ने अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म ‘केसरी 2’ को पीछे छोड़ दिया है। आइए जानते हैं कि ‘रेड 2’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन कितना हुआ है?
‘रेड 2’ का एडवांस बुकिंग कलेक्शन
बता दें कि अजय देवगन और रितेश देशमुख स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘रेड’ का दूसरा पार्ट है लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं जिन्हें दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने एडवांस बुकिंग के दूसरे दिन 7,980 शो के लिए 10 हजार से ज्यादा टिकट्स की बिक्री कर ली है। इस तरह फिल्म ने रिलीज से पहले ही 2.87 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़ें: Preity Zinta ने क्यों मांगी माफी? BJP ज्वाइन करने की खबरों से जुड़ा कनेक्शन
‘केसरी 2’ को छोड़ा पीछे
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रेड 2’ ने ब्लॉक सीट के साथ रिलीज से पहले ही 4.94 करोड़ रुपये रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ अक्षय कुमार स्टारर हालिया रिलीज फिल्म ‘केसरी 2’ की एडवांस बुकिंग कमाई को पछाड़ दिया है। बता दें कि ‘केसरी 2’ ने एडवांस बुकिंग में करीब 57 हजार टिकट बेचे थे। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1.9 करोड़ रुपये से कम था।
‘रेड 2’ का ओपनिंग डे कलेक्शन
मार्च के महीने में ईद के मौके पर सलमान खान की ‘सिकंदर’ रिलीज हुई थी, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद सनी देओल स्टारर ‘जाट’ दर्शकों की वाहवाही लूट ले गई। इसके बाद अप्रैल महीने में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘केसरी 2’ रिलीज हुई। ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब देखना दिलचस्प होगा कि अजय देवगन की ‘रेड 2’ कैसा परफॉर्म करती है? अर्ली ट्रेंड्स की मानें तो यह फिल्म रिलीज के पहले दिन 6-8 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
12 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines