Dadasaheb Phalke Festival: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार विजेता निर्देशक राहुल खान की इंसानियत ने दादासाहेब फाल्के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव पुरस्कार 2023 की टॉप 21 शार्ट फिल्मों में जगह बनाई है। राहुल खान की शॉर्ट फिल्म इंसानियत अपने बेहतरीन कंटेंट के लिए इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शूट हुई ये फिल्म रिलीज से पहले ही, फिल्म ने विभिन्न फिल्म समारोहों में भारी प्रशंसा हासिल की है। कुछ ही महीने पहले इंसानियत को दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड फिल्म्स में प्रस्तुत किया गया था, जहां इसने सर्वश्रेष्ठ शार्ट फिल्म निर्देशक का पुरस्कार जीता था।
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्डस 2023
अब इस शॉर्ट फिल्म को दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्डस 2023 की प्रतिष्ठित टॉप 21 लिस्ट में जगह मिली है। कालसर्प, मिस यू डैड और बिफोर वी डाई जैसी शार्ट फिल्मों की सूची में राहुल खान निर्देशित 16वें स्थान पर है।
टॉप 21 अंतरराष्ट्रीय शार्ट फिल्मों की सूची में इंसानियत
इस नए और अहम सम्मान के बारे में बात करते हुए राहुल खान कहते हैं, “इंसानियत को टॉप 21 अंतरराष्ट्रीय शार्ट फिल्मों की सूची में देखकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। फिल्म को बहुत मेहनत और प्यार के साथ बनाया गया है। मैं डीपीआईएफएफ से इस स्वीकृति को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं इंसानियत की टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इसके लिए दिन-रात काम किया।”
अभिनेता साहिल चौधरी को श्रेय
राहुल खान फिल्म की सफलता का बड़ा श्रेय अभिनेता साहिल चौधरी को देते हैं, जिन्होंने उस वक्त उनकी मदद की जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। “फिल्म के निर्माण के दौरान, टीम के कई सदस्य बीच में ही चले गए। लेकिन साहिल ने संकट में मेरा साथ दिया और फिल्म को पूरा करने में मेरी मदद की। अगर उनका समर्थन नहीं होता तो फिल्म नहीं बन पाती।”
कैसे आया इंसानियत फिल्म बनाने का विचार
राहुल कहते हैं, इंसानियत फिल्म बनाने का विचार उन्हें कैसे आया, इस बारे में बात करते हुए, राहुल कहते हैं कि वह उन लोगों की कहानियों को देख कर बहुत प्रभावित हुए जो जीवन से बुरी तरह प्रभावित हुए थे। जब उन्होंने ऐसे लोगों को देखा जिन्होंने दूसरों की मदद करने के लिए किसी बात की परवाह नहीं की तो उन्हें एक फिल्म के माध्यम से ऐसे परिवारों का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित किया।
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी इंसानियत
इंसानियत भारत के धार्मिक सद्भाव को भी उजागर करती है, क्योंकि यह हिंदुओं और मुसलमानों के भाईचारे की बात करती है। इंसानियत का निर्माण लुलुमोलू एंटरटेनमेंट और पेरिस एंटरटेनमेंट इंडिया के बैनर तले किया गया है। फिल्म जल्द ही एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगी।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines