Raghav Juyal On Dating Shehnaaz Gill: पिछले काफी वक्त से राघव जुयल (Raghav Juyal) का नाम एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल दोनों को ही सलमान खान स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) में कपल के तौर पर देखा गया जिसके बाद से ही लोग दोनों के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा कर चुके हैं। अब खुद राघव जुयल (Raghav Juyal) ने इस पर सफाई दी है।
रिलेशनशिप पर दी सफाई (Raghav Juyal On Dating Shehnaaz Gill)
डांसर-एक्टर और होस्ट राघव जुयल (Raghav Juyal) ने जब से एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के साथ काम किया है तभी से लोग उनके रिलेशन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फिल्म के सेट से दोनों के मस्ती भरे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। लोगों को यकीन हो गया था कि शहनाज गिल अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं।
सलमान खान ने दी मूव ऑन करने की सलाह
दरअसल शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला के बेहद क्लोज थीं। फैंस को यकीन हो गया था कि दोनो रिलेशनशिप में हैं लेकिन सितंबर 2021 में सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज काफी टूट गई थीं। उसके बाद से एक्ट्रेस को किसी के साथ नहीं देखा गया। अब सलमान खान की फिल्म के दौरान राघव और शहनाज के रिलेशनशिप की खबरें उठने लगीं। इस दौरान ही सलमान खान ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के इवेंट पर शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) को मूव ऑन करने की सलाह दी तो लोगों को यकीन हो गया कि शायद राघव और शहनाज के बीच कुछ चल रहा है।
राघव जुयल ने दी सफाई
अब डांसर राघव ने इन सभी चीजों पर चर्चा की है और रिलेशन की खबरों को सिरे से खारिज किया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान राघव ने कहा कि वह और शहनाज डेट नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही सलमान खान ने शहनाज गिल को मूव ऑन करने के लिए कहा, लोगों ने उन्हें और शहनाज को एक साथ जोड़ दिया और उनकी डेटिंग की खबरें वायरल हो गईं।
राघव ने कहा, “वो रूमर्स फालतू की चीजें हैं। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। भाई ने उसको बोला और उसका मेरे पर चल रहा है।” बता दें कि, ‘किसी का भाई किसी की जान’ में राघव जुयाल और शहनाज गिल बतौर कपल नजर आए हैं। उनकी केमिस्ट्री को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है।
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
37 mins agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
2 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
6 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
6 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
17 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
21 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines