Sam Gardiner Passed Away: ‘रेस अक्रॉस द वर्ल्ड’ के एक्स कंटेस्टेंट सैम गार्डिनर का निधन हो गया है। इस दुखद खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। 24 साल की बेहद कम उम्र में सैम एक कार क्रैश का शिकार बन गए। इस भयंकर सड़क दुर्घटना में उन्हें अपने प्राण गंवाने पड़े। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा ग्रेटर मैनचेस्टर में हुआ है। उस वक्त सैम गार्डिनर की कार A34 से अचानक फिसल गई और पलटते हुए एक ओर जाकर रुक गई। उभरते स्टार के निधन के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
एक हफ्ते पहले हुआ हादसा
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 साल के सैम गार्डिनर के साथ यह हादसा एक हफ्ते पहले 26 मई को हुआ था। ग्रेटर मैनचेस्टर में चीडल के पास गैटली में A34 पर सैम गार्डिनर अपनी सफेद वोक्सवैगन गोल्फ कार चला रहे थे। अचानक कार सड़क से उतर गई और लुढ़कते हुए एक साइड में जाकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक कार सैम गार्डिनर खुद चला रहे थे।
परिवार ने जारी किया बयान
सैम गार्डिनर के दुखद निधन के बाद उनके परिवार की ओर से एक बयान जारी किया गया है। इस बयान में लिखा है, ‘एक भयानक हादसे में हमारे प्यारे बेटे को खो देने से हम सदमे में हैं। सैम हमें बहुत जल्दी छोड़कर चले गए और हालांकि शब्द कभी भी उस रोशनी, खुशी और एनर्जी को पूरी तरह से व्यक्त नहीं कर पाएंगे जाे वह हमारी जिंदगी में लेकर आए थे। हालांकि हम उनकी यादों को संजोए हुए हैं, जिन्होंने उसे इतना खास बनाया।’
यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर लाया तूफान, MI और Raid 2 का कैसा हाल?
शो के मेकर्स ने जताया दुख
बयान में आगे कहा गया, ‘सैम गार्डिनर को उसके परिवार की ओर से बहुत प्यार मिलता था। एक बेटे, भाई और भतीजे के रूप में वह वफादार, मजेदार और बेहद सुरक्षात्मक थे। उन्होंने 2019 में रेस अक्रॉस द वर्ल्ड में हिस्सा लिया था, जिसने रोमांच और यात्रा के आश्चर्य के लिए उनकी आंखें खोल दी थीं।’ उधर, सैम गार्डिनर के निधन पर ‘रेस अक्रॉस द वर्ल्ड’ के मेकर्स ने भी शोक व्यक्त किया है।
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
6 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
6 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
17 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
17 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
19 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines