पॉपुलर एक्ट्रेस राशि खन्ना ने सोशल मीडिया पर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान घायल हो गई हैं। राशि खन्ना ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी कड़ी मेहनत कर रही हैं। एक्ट्रेस को एक्शन स्टंट करते हुए काफी चोटें आई हैं और उनका चेहरा तक बिगड़ गया है।
राशि खन्ना को शूटिंग के दौरान लगीं चोटें
राशि खन्ना ने अब जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें उनकी नाक पर चोटें दिख रही हैं और खून भी आ रहा है। गाल और हाथों पर पर भी उनकी चोटें देखी जा सकती हैं। एक्ट्रेस के कपड़े धूल-मिट्टी से गंदे हो रखे हैं। ऐसा लग रहा है वाकई राशि खन्ना ने अपने किरदार के लिए खून पसीना एक कर दिया है। कोई भी एक्ट्रेस अपने किरदार के लिए इतना जोखिम नहीं उठाती, जितना राशि खन्ना ने उठाया है। एक्ट्रेसेस अपने चेहरे को लेकर बेहद कॉन्शियस होती हैं, वहीं राशि खन्ना अपना डेडिकेशन दिखा रही हैं।
एक्शन सीन करते हुए घायल हुईं राशि खन्ना
एक्ट्रेस ने अब अपना ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुछ रोल्स पूछते नहीं हैं। वो मांगते हैं। आपका शरीर, आपकी सांस, आपकी चोटें और जब आप तूफान बन जाते हैं, तो आप गरज से नहीं घबराते। कमिंग सून…।’ इसके अलावा राशि खन्ना ने एक और तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस इन चोटों के बावजूद मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। दर्द में भी एक्ट्रेस के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल नजर आ रही है।
Raashii Khanna
यह भी पढ़ें: Nusraat Faria Mazhar को मिली बेल, मर्डर के आरोप में गई थीं जेल
जख्मी होने के बाद भी दिखी स्माइल
अब इन चोटों को लेकर जानकारी देते हुए राशि खन्ना ने बताया कि उन्होंने अपने स्टंट खुद किए हैं। इसके बावजूद वो खड़ी हैं और मुस्कुरा रही हैं। इसे एक्ट्रेस ने अपना कैरेक्टर डेवलपमेंट बताया है। एक्ट्रेस के इस हार्ड वर्क को देख फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। सोशल मीडिया पर राशि खन्ना के इस सॉलिड और डेयरिंग अंदाज की वाहवाही हो रही है।
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
3 mins ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 hr agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 hr agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
3 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
3 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
14 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
18 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
21 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
22 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines