Aap Jaisa Koi Trailer Netizens Reaction: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर आर माधवन और एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का मोस्ट अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर आते ही लोगों ने इस पर अपना-अपना रिएक्शन भी देना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म के ट्रेलर पर लोगों का क्या कहना है?
‘आप जैसा कोई’ को देख क्या बोले यूजर्स?
फिल्म ‘आप जैसा कोई’ का ट्रेलर देखने के बाद लोगों ने इसकी तारीफ की है। एक यूजर ने फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद कहा कि लंबे समय के बाद बॉलीवुड में कुछ अच्छा देखने को मिला है। दूसरे यूजर ने कहा कि आर माधवन कमाल लग रहे हैं। तीसरे यूजर ने कहा कि फातिमा बहुत प्यारी लग रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये फिल्म कमाल की फिल्म निकलेगी। एक और यूजर ने कहा कि बहुत दिनों बाद कुछ मेरे टाइप का रिलीज होगा।
लोगों ने की ट्रेलर की तारीफ
इसके अलावा एक अन्य यूजर ने कहा कि माधवन ने फिर से कमाल कर दिया। एक और यूजर ने कहा कि ये मुझे इमोशनल कर रही है। एक और यूजर ने कमेंट किया कि मुझे तो ट्रेलर बहुत ही पसंद आया। एक ने कहा कि उफ्फ, कुछ तो देखने लायक मिलेगा अब। एक और ने लिखा कि बहुत ही कमाल का ट्रेलर है। इस तरह के तमाम कमेंट्स करके लोगों ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ की है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
वहीं, अगर फिल्म ‘आप जैसा कोई’ की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया जाएगा बल्कि ये फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। फिल्म को 11 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। इसके अलावा अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी शादी पर आकर अटक गई है।
फिल्म की कहानी
फिल्म के ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि 42 साल के संस्कृत टीचर (श्रीरेनु) अपनी शादी के लड़की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, उनकी फैमिली चाहती है कि झूठ बोल दे और बायोडाटा में अपनी उम्र कम कर ले। इसके बावजूद श्रीरेनु के लिए 32 साल की लड़की का रिश्ता आता है। इसके आगे क्या होता है इसके लिए आप फिल्म के ट्रेलर को देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Maa को सेंसर से मिली हरी झंडी, बिना किसी कट के रिलीज होगी फिल्म, फिर CBFC की शर्त क्या?
संबंधित खबरें
कौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
32 mins agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
41 mins agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
57 mins agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
1 hr agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के फैन थे अभिनेता
1 hr ago27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर
1 hr agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
1 hr agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
1 hr agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
2 hrs agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines