हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Pushpa: The Rule: 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू, नए अवतार में दिखेंगे अल्लू अर्जुन

विज्ञापन

मुंबई: ‘पुष्पा’ फैंस के लिए खुशखबरी है, फिल्म के दूसरे पार्ट ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2 Shooting Start) की शूटिंग शुरू कर दी गई है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) स्टारर इस फिल्म के पहले भाग ने सिनेघरों से लेकर ओटीटी प्लैटफॉर्म तक खूब तहलका मचाया। कहानी ऐसे दिलचस्प मोड़ पर आकर रुकी कि फिल्म के दूसरे भाग के लिए दर्शकों की बेताबी बढ़ गई।

अभी पढ़ें – Vijay Deverakonda बने बिहारी बाबू, अक्षरा सिंह से भोजपुरी में बतियाते दिखे

लेकिन अब ‘पुष्पा: द राइज’ (Pushpa The Rise) की सफलता के बाद मेकर्स ‘पुष्पा: द रूल’ (Pushpa The Rule) की तैयारी में जुट गए हैं। ये फिल्म महामारी के बाद साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी। इसके गीतों से लेकर डायलॉग्स तक को खूब पसंद किया गया था। अब इसका दूसरा भाग भी आज फ्लोर पर जा चुका है। ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग सोमवार 22, अगस्त को एक पूजा समारोह के साथ शुरू हुई।

विज्ञापन

‘पुष्पा: द रूल’ के जरिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपनी दमदार केमिस्ट्री से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते की तैयारी में जुट गए हैं। दोनों फिल्म में फिर से साथ नजर आएंगे। पूजा समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं।

अभी पढ़ें – Sonam Kapoor के बच्चे की पहली झलक आई सामने, मासी रिया कपूर की आंखें खुशी से नम

विज्ञापन

 

फैंस को लूप में रखते हुए मेकर्स ने पुष्पा 2 से जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन, यह बताया गया है कि अल्लू अर्जुन फिल्म में दो नए लुक देंगे। हाल ही में, अल्लू अर्जुन ने अपना सॉल्ट एंड पेप्पर लुक शेयर किया था जिसे देखने के बाद फैंस ने कयास लगाया कि ये ‘पुष्पा: द रूल’ से उनका लुक है।

अभी पढ़ें – मनोरंजन  से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola