अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ बीते साल 2024 के आखिर में रिलीज में हुई थी। फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी बेहद शानदार कलेक्शन किया। वहीं, अब फैंस फिल्म के तीसरे पार्ट यानी ‘पुष्पा 3’ का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही फिल्म से जुड़े हर अपडेट पर भी यूजर्स की कड़ी नजर रहती है। इस बीच अब फिल्म के मेकर्स ने इसकी शूटिंग पर अपडेट दे दिया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म पर काम कब शुरू होगा?
फिल्म ‘पुष्पा 3’ कब आएगी?
दरअसल, फिल्म के मेकर सुकुमार अभी ब्रेक की वजह से फिल्मों से दूर हैं। ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद सुकुमार अपने परिवार के संग समय बिता रहे हैं। हालांकि, जल्दी ही वो अपने नए प्रोजेक्ट के संग काम पर वापसी भी करने वाले हैं, लेकिन ये अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘पुष्पा 3’ नहीं है। जी हां, सुकुमार की अगली फिल्म ‘पुष्पा 3’ नहीं बल्कि राम चरण की फिल्म होने वाली है।
राम चरण संग काम करेंगे सुकुमार
इस बार सुकुमार राम चरण संग अपने प्रोजेक्ट पर काम करते नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि इसको पहले दोनों ‘रंगस्थलम’ नाम की फिल्म में साथ कर चुके हैं और ये फिल्म बेहद ब्लॉकबस्टर निकली थी। फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। सुकुमार और राम अब फिर से साथ काम करने वाले हैं और दोनों के अपकमिंग प्रोजेक्ट का अस्थाई नाम ‘आरसी 17’ है।
फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा
हालांकि, अभी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, लेकिन उम्मीद है कि जल्दी ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। इसके बाद सुकुमार के पास ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस करने वाला है। इसके पहले इस बैनर ने ‘पुष्पा: द राइज’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है, जो लोगों को बेहद पसंद आई है।
‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च में मिला हिंट
गौरतलब है कि इस बैनर ने आज यानी 24 मार्च को सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘जाट’ का ट्रेलर भी लॉन्च किया है। फिल्म ‘जाट’ के ट्रेलर लॉन्च में इस प्रोडक्शन हाउस के रवि शंकर से ‘पुष्पा 3’ को लेकर भी सवाल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सुकुमार पहले राम चरण की फिल्म पूरी करेंगे, उसके बाद ही ‘पुष्पा 3’ शुरू होगी। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने यहां तक कहा कि इसमें अभी कम से कम 2 साल का लंबा समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें- अथिया शेट्टी-केएल राहुल बने पेरेंट्स, कपल के घर गूंजी बेटी की किलकारी
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
7 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
11 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
11 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
12 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines