Pushpa 3, Fahadh Faasil: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर आते ही गदर काटना शुरू किया और जमकर नोट छापने शुरू किए। फिल्म ने बेहद आसानी से अपना बजट निकाल लिया है और अब मेकर्स को माला-माल होने से कोई नहीं रोक सकता। हालांकि अब सवाल ये है कि फिल्म के तीसरे पार्ट में भंवर सिंह शेखावत यानी एक्टर फहाद फासिल होंगे या नहीं?
फहाद फासिल पर बड़ा अपडेट
गौरतलब है कि जिन लोगों ने फिल्म देखी है, उनके लिए तो ये सस्पेंस ही है कि क्या फिल्म के तीसरे पार्ट में फहाद फासिल नजर आएंगे या नहीं। इस बीच अब फहाद फासिल को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। मिली जानकारी की मानें तो कहा जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स शुरू से ही फहाद के किरदार को फिल्म के तीसरे पार्ट में लाने की प्लानिंग कर रहे थे।
भंवर सिंह शेखावत का पत्ता साफ?
इस बीच अब ये सुनने में आया है कि अभिनेता और सुकुमार के बीच ‘पुष्पा 2’ में उनके फॉर्मर कैरेक्टर को जिस तरह से दिखाया गया है, उसकी वजह से कई मतभेद हुए। जानकारी की मानें तो इन्हीं मतभेदों की वजह से ही निर्देशक ने फिल्म के बीच में ही एसपी भंवर सिंह शेखावत के किरदार को खत्म करने का फैसला किया।
अभी नहीं हुआ कंफर्म
इतना ही नहीं बल्कि एक विश्वसनीय सूत्र से ये भी पता लगा है कि फहाद अपने किरदार से जुड़े कई सीन्स को लेकर अभी भी सहमत नहीं है और इसकी वजह से सुकुमार को निराशा हुई है, जितनी जानकारी मिली है उसके हिसाब से तो यही लग रहा है कि अब फिल्म के तीसरे पार्ट में फहाद फासिल नहीं होंगे। हालांकि इसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, तो किसी भी तरह से इसे कंफर्म नहीं किया जा सकता।
फहाद की लोगों ने की तारीफ
जब तक मेकर्स या फिर खुद एक्टर इस पर कोई रिएक्ट नहीं करते तो इसकी पुष्टि नहीं हो पाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि मेकर्स या एक्टर की ओर से कब इस पर किसी भी तरह का कोई रिएक्शन आता है। हालांकि अगर ‘पुष्पा 2’ में फहाद के किरदार की बात करें तो उन्होंने बेहद कमाल का काम किया है और लोगों को उनकी एक्टिंग खूब पसंद भी आई है।
यह भी पढ़ें- Animal Park पर Ranbir Kapoor का बड़ा अपडेट, Animal 3 को लेकर क्या बोले एक्टर?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
8 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
12 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines