Pushpa 2 Japan Box Office Opening Day Collection: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की एक्शन-ड्रामा तेलुगू फिल्म ‘पुष्पा 2’ को भारत में लोगों का बेहद प्यार मिला था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर बवाल काटा था, लेकिन फिल्म जापान में उम्मीद के हिसाब से ओपनिंग नहीं कर पाई है. आइए जानते हैं इसकी कमाई के बारे में…
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’
दरअसल, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को 16 जनवरी 2026 को जापान में रिलीज किया गया. फिल्म ‘पुष्पा 2’ को जापानी ओपनिंग कलेक्शन की बात करें तो मिमोरिन ने इसके कलेक्शन को लेकर ऑफिशियल डाटा शेयर किया है, जिसके अनुसार ‘पुष्पा 2’ ने 886 एडमिशन पहले दिन हासिल किए हैं.
फिल्म की जापानी ओपनिंग
मिमोरिन के ऑफिशियल डाटा और कोईमोई डॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की इस फिल्म को जापान की 63 लोकेशन में 53 थिएटर्स में रिलीज किया गया. फिल्म की प्री-रिलीज को लेकर तगड़ा बज देखने को मिला था, लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस आंकड़ा बेहद बुरा रहा है.
2024 में की थी शानदार ओपनिंग
इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 7.94 मिलियन येन यानी 40 लाख 42 हजार की ओपनिंग की है. वहीं, अगर इसकी साल 2024 की वर्ल्डवाइड ओपनिंग की बात करें तो इस फिल्म ने 294 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग की थी, जो अपने आपमें बड़ी बात है, लेकिन इसके हिसाब से फिल्म की पहले दिन की कमाई बेहद निराशाजनक रही है.
इस लिस्ट से बाहर
इसी के साथ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट से भी बाहर हो गई है. भारत की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की बात करें को इस लिस्ट में पहले नंबर पर आरआरआर- 8.23K, दूसरे पर साहो- 6.51K, तीसरे नंबर पर कल्कि 2898एडी- 3.7K, चौथे नंबर पर पठान- 2.22K शामिल है.
दूर-दूर तक नहीं ‘पुष्पा 2’ का नाम
वहीं, लिस्ट में पांचवे नंबर पर सालार- 2.20K, छठे नंबर पर जवान- 1.96K, सातवें नंबर पर रंगस्थलम- 1.61K, आठवें नंबर पर देवरा- 1.55K, नौंवे नंबर पर बाहुबली 2- 1.38K औप दसवें नंबर पर टाइगर 3- 1.30K है. इसके अलावा अगर ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो ये फिल्म टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गई है और दूर-दूर तक इस लिस्ट के करीब नहीं है.
यह भी पढ़ें- 2019 की वो फिल्म, जो Netflix पर 6वें नंबर पर कर रही ट्रेंड, जल्द रिलीज होगा तीसरा पार्ट
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
2 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
3 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
4 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
5 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
5 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
17 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
18 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
19 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines