Purav Jha In The Traitors: करण जौहर के रियलिटी शो द ट्रेटर्स का फिनाले एपिसोड प्राइम वीडियो पर टेलीकास्ट किया जा चुका है। इस शो के फिनाले में 7 प्लेयर्स ने जगह बनाई थी जिसमें 2 इनोसेंट प्लेयर उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने विनर का टाइटल अपने नाम कर लिया। पूरव झा जो शो के पहले एपिसोड से ट्रेटर बनकर अपने साथी प्लेयर्स को धोखा दे रहे थे उन्होंने ऐन मौके पर खुद के पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। पूरव की एक चूक उन पर इतनी भारी पड़ गई कि वह टॉप 4 तक में अपनी जगह नहीं बना सके।
पूरव झा के जीतने की सबसे ज्यादा थी उम्मीद
द ट्रेटर का पहला एपिसोड जब टेलीकास्ट हुआ था, उस वक्त पूरव झा, एलनाज नौरोजी और राज कुंद्रा को ट्रेटर बनाया गया था। पहले ही शक ऑफ सर्कल में राज का पर्दाफाश हो गया था। इसके बाद एलनाज भी पकड़ी गईं और एलिमिनेट हो गईं। पूरव झा शो में इकलौते ऐसे ट्रेटर थे, जिन पर इनोसेंट्स प्लेयर्स को सबसे कम शक था। माना जा रहा था कि पूरव जिस स्मार्टनेस के साथ सभी को धोखा दे रहे हैं, द ट्रेटर्स की ट्रॉफी वह ही जीतेंगे।
यह भी पढ़ें: Purav Jha कैसे पहुंचे The Traitors के फिनाले में? ट्रेटर होकर भी इनोसेंट को देते रहे धोखा
एक गलती ने बर्बाद कर दी सारी मेहनत
द ट्रेटर्स के फिनाले एपिसोड में पूरव झा की एक गलती ने उनके पूरे सीजन की मेहनत पर पानी फेर दिया। नतीजा वह शक के घेरे में आए गए और अन्य साथियों ने उनका गेम आउट कर दिया। दरअसल, एपिसोड में दिखाया गया कि पूरव दूसरे ट्रेटर हर्ष गुजराल के साथ एक रूम में स्ट्रेटजी प्लान कर रहे थे। उसी वक्त उर्फी जावेद ने उन चोरी से उनकी बातें सुन ली। उर्फी ने पकड़ लिया कि पूरव झा ही पहले दिन से ट्रेटर हैं। इसके बाद उन्होंने हर्ष गुजराल और निकिता को भी कन्वेंस कर लिया कि वह शक ऑफ सर्कल में पूरव का नाम लें।
टॉप 5 में आकर पूरव झा हो गए एलिमिनेट
पूरव झा ने द ट्रेटर्स के टॉप 5 में अपनी जगह बना ली। जब करण जौहर ने पांचों फाइनलिस्ट से पूछा कि उन्हें किस प्लेयर पर ट्रेटर होने का सबसे ज्यादा शक है, तो उर्फी जावेद ने पूरव का नाम लिया। इसके अलावा हर्ष गुजराल और निकिता लूथर ने भी पूरव का नाम लिया। तीन वोट मिलने के बाद पूरव झा एलिमिनेट हो गए।
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
27 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines