चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामला अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है कि एक और पंजाबी सिंगर अमनजोत सिंह पंवार उर्फ अल्फाज को घायल अवस्था में मोहाली के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
खबरों के मुताबिक उन्हें पिकअप वाहन से टक्कर मारी गई है। सिंगर और रैपर हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने अल्फाज के आईसीयू में गंभीर हालत में होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने अल्फाज के लिए दुआएं मांगने की भी अपील की है।
अभी पढ़ें – Delhi News: नंदनगरी हत्याकांड में 3 गिरफ्तार, पैसे मांगने पर की थी हत्या
शुरुआती जानकारी के मुताबिक मोहाली के लांडरां-बनूर रोड पर पैसों की लेन-देन को लेकर गायक, भोजनालय मालिक और एक संदिग्ध के बीच कहासुनी हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक अल्फाज कल रात अपने तीन दोस्तों गुरप्रीत, तेजी और कुलजीत के साथ खाना खाकर पाल ढाबा से बाहर आ रहे थे, तभी संदिग्ध विकी और भोजनालय के मालिक के बीच कहासुनी हो गई।
विक्की ने अल्फाज से मध्यस्थता करने का अनुरोध किया। लेकिन भोजनालय मालिक उसके पैसे देने के लिए राजी नहीं हुआ, तब विक्की ने भोजनालय मालिक के ही पिकअप वाहन के साथ भागने की कोशिश की और भागते समय उसने अल्फाज को टक्कर मार दी और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
पुलिस ने पंजाबी अभिनेता गायक अमनजोत सिंह पंवार उर्फ अल्फाज को पिकअप टेंपो से मारने के आरोप में रायपुर रानी निवासी विक्की के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने विक्की के खिलाफ सोहाना पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 279, 337, 338 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि भोजनालय के सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है जिसके बाद संबंधित धाराओं को प्राथमिकी में जोड़ा जाएगा।
सिर में चोट लगने के कारण गायक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनका बयान दर्ज कर लिया गया है। एसपी सिटी आकाशदीप औलख ने कहा, “मामला दर्ज कर लिया गया है। टेंपो को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।”
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
8 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
8 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
11 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines