South Film Producer Passes Away: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद एक ओर साउथ फिल्म इंडस्ट्री यौन उत्पीड़न जैसे आरोपों का सामना कर रही है। वहीं दूसरी ओर तमिल फिल्मों के दिग्गज फिल्म निर्माता और एक्टर मोहन नटराजन का निधन होने से इंडस्ट्री में शोक के बादल छा गए हैं। इस दुखद खबर के आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है।
बता दें कि मोहन नटराजन के निधन की जानकारी उनके मैनेजर की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई है, जिसमें बताया गया कि दिग्गज फिल्म निर्माता ने बीती रात 3 सितंबर को करीब 10:30 बजे के आसपास चेन्नई में अपनी आखिरी सांस ली है। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि उम्र संबंधी बीमारी के चलते मोहन नटराजन का निधन हुआ है।
71 साल की उम्र में निधन
निर्माता मोहन नटराजन के मैनेजर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘राजकली अम्मन फिल्म्स के निर्माता मोहन नटराजन ने कई फिल्मों का निर्माण किया। उम्र संबंधी बीमारी के कारण 3 सितंबर को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।’ बता दें कि मोहन नटराजन ने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा है। परिवार के करीबी सूत्र के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को चेन्नई के सालिग्रामम स्थित घर पर आखिरी दर्शन के लिए रखा गया है। दोपहर 3 बजे चेन्नई के तिरवॉत्तियुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद Hardik से मिलने से खुद को रोक न पाईं Natasa, बेटे के बहाने पूरी हुई दिल की इच्छा
कमल हासन संग किया काम
आपको बता दें कि मोहन नटराजन फिल्म ‘महानधी’ में कमल हासन के को-एक्टर रह चुके हैं। इस फिल्म में उनके किरदार ने उन्हें पॉपुलर बना दिया था। एक्टर होने के साथ-साथ मोहन नटराजन फिल्म निर्माता भी रह चुके हैं। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया। उनकी पॉपुलर फिल्में विजय की ‘कन्नुक्कुल नीलावू’, अजित कुमार की ‘आलवार’, विक्रम की ‘देवा थिरुमगल’ और सूर्या की ‘वेल’ रह चुकी है।
विलेन बनकर भी कमा चुके नाम
मोहन नटराजन सक्सेसफुल एक्टर और निर्माता होने के अलावा विलेन बनकर भी पॉपुलर हो चुके हैं। उन्होंने 1989 में रिलीज हुई फिल्म ‘एंगा अन्नान वराट्टम’ और ‘कोट्टई वासल’ जैसी कई फिल्मों में बतौर विलेन काम किया और दर्शकों के दिल में अपनी जगह बनाई। उनका निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है। उधर, फैंस भी सोशल मीडिया पर दिग्गज फिल्म निर्माता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
42 mins agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
2 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
3 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
5 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
6 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
7 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
8 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
9 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines