हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Priyanka Chopra Upcoming Web Series: 'सिटाडेल' में दिखा प्रियंका चोपड़ा का कातिलाना अंदाज, जानें कब और कहां रिलीज होगी सीरीज?

विज्ञापन
Priyanka Chopra Upcoming Web Series

Priyanka Chopra Upcoming Web Series: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज को लेकर चर्चाओं में है।

फैंस को भी एक्ट्रेस की आने वाली सीरीज ‘सिटाडेल (Citadel)’ का बहुत बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर प्रियंका चोपड़ा की ये वेब सीरीज कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘सिटाडेल’

बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका की आने वाली सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel upcoming web sereis) को 28 अप्रैल को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा। साथ ही इस सीरीज के ट्रेलर को पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जो फैंस को बहुत पसंद आया है। इसके साथ ही अब लोगों को इस सीरीज के रिलीज होने का इंतजार है।

विज्ञापन

240 से ज्यादा देशों में रिलीज होगी ‘सिटाडेल’

प्रियंका के फैंस को लिए खास बात ये है कि ‘सिटाडेल’ को 240 से ज्यादा देशों में रिलीज किया जाएगा, जिससे हर कोई एक्ट्रेस की सीरीज को लुत्फ ले सकेगा।

दर्शकों को मिलेगा जासूसी का मजा

प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग से हमेशा ही लोगों के दिलों पर राज करती है। इसलिए ‘सिटाडेल’ को लेकर लोग खूब एक्साइटेज हैं। साथ ही इस सीरीज में दर्शकों को जासूसी का मजा मिलेगा और प्रियंका चोपड़ा ‘नादिया सिंह’ नाम स्पाई का रोल निभाते हुए नजर आएंगी। इस सीरीज में ‘नादिया सिंह’ (प्रियंका चोपड़ा) की एक मिशन के बाद ममोरी को मिटा दिया जाएगा। इसके साथ ही दर्शको को इसमें बेदह शानदार ट्विस्ट में मिलेंगे।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया सीरीज का ट्रेलर

बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अपकमिंग स्पाई ड्रामा वेबसीरीज (Web Series) ‘सिटाडेल (Citadel)’ का ट्रेलर शेयर किया है। एक्ट्रेस की इस सीरीज को जोश एपेलबाउम (Josh Appelbaum) और ब्रायन ओह (Bryan Oh) ने क्रिएट किया है। साथ ही दर्शको के लिए ये सीरीज प्राइम वीडियो (Prime Video) पर बहुत जल्द शेयर की जाएगी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola