Priyanka Chopra The Bluff: प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है और ऑडियंस को भी ट्रेलर काफी पसंद आया. अब सबकी निगाहें फिल्म के रिलीज होने पर टिकी है. सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. वहीं मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है. प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए रिलीज डेट रिवील की है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘द ब्लफ’ कब और कहां रिलीज होगी?
फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज
प्रियंका चोपड़ा इस अमेरिकन फिल्म में एक समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं, जो अपने हक के लिए लड़ती दिख रही हैं. ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा के धमाकेदार एक्शन सीन्स भी दिखाए गए हैं, जिन्हें देख एक्ट्रेस के फैंस और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा चाकू, तलवार और पत्थरों से दुश्मनों से लड़ती नजर आएंगी, जिसकी एक झलक ऑडियंस ने ट्रेलर में देख ली है.
यह भी पढ़ें: ‘सच्चे प्यार की ताकत…’, इमरान खान को डिप्रेशन से गर्लफ्रेंड लेखा ने कैसे निकाला बाहर? एक्टर ने किया खुलासा
कब और कहां दस्तक देगी फिल्म?
वहीं ‘द ब्लफ’ की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. प्रियंका चोपड़ा की ये एक्शन फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘इसका अंत तभी होगा जब रेत उसके या मेरे खून से लथपथ हो जाएगी. 25 फरवरी 2026 को The Bluff प्राइम वीडियो पर आ रही है.’ वहीं पोस्टर में प्रियंका चोपड़ा कार्ल अर्बन से लड़ती नजर आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar से कितने पीछे ‘द राजा साहब’? अब तक 200 करोड़ भी पार नहीं कर सकी प्रभास की फिल्म
‘द ब्लफ’ में कौन-कौन?
बता दें ट्रेलर से पहले फिल्म के कुछ सीन्स के फोटोज भी पब्लिक के लिए शेयर किए गए थे. प्रियंका चोपड़ा ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा तलवार से दुश्मनों से लड़ती नजर आ रही थीं. वहीं कुछ फोटोज में प्रियंका चोपड़ा खून से लथपथ हाथों में बंदूक पकड़े दिखाई दे रही थीं. प्रियंका चोपड़ा की इन फोटोज के बाद से फैंस के बीच फिल्म देखनी की एक्साइटमेंट तेज हो गई थी. फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज और जैक मॉरिस लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
बॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 hr ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
3 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
3 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
5 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
16 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
20 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
23 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines