Priyanka Chopra In Krrish 4: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन एक तरफ अपकमिंग फिल्म ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। दूसरी तरफ ‘कृष 4’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों राकेश रोशन ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा करते हुए इस पर अपडेट देते हुए बताया था कि उन्होंने इसके डायरेक्शन की जिम्मेदारी ऋतिक रोशन को दे दी है। अब फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कृष 4’ में प्रियंका चोपड़ा की वापसी होगी। इसके अलावा एक एलियन भी फिल्म में फिर से ऋतिक रोशन से मिलने के लिए वापस आएगा।
प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी फीमेल लीड
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कृष 4’ में फीमेल लीड का रोल प्ले करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर दिया है। रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया है कि ‘प्रियंका चोपड़ा इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने के दृष्टिकोण से काफी इम्प्रेस हैं। इसके अलावा वह ऋतिक राेशन को फिल्म का डायरेक्शन करते हुए देखकर काफी खुश हैं।’
यह भी पढ़ें: शाहरुख खान पहले होते तो अंग्रेज भाग जाते..’ करण पटेल ने पॉडकास्ट में क्यों कही ये बात?
कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?
बता दें कि ‘कृष 4’ की शूटिंग कथित तौर पर अगले साल 2026 से शुरू हो सकती है। फिल्म में ऋतिक रोशन एक्टर और डायरेक्टर दोनों भूमिकाओं को संभालेंगे। वहीं प्रियंका चोपड़ा की फ्रेंचाइजी में वापसी करना फैंस के लिए बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा। हालांकि इन रिपोर्ट्स पर मेकर्स की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।
राकेश रोशन ने किया था अनाउंस
गौरतलब है कि पिछले महीने राकेश रोशन ने इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने बेटे डुग्गू (ऋतिक रोशन) को निर्देशन की कमान सौंपी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा था, ‘डुग्गू 25 साल पहले मैंने तुम्हें एक एक्टर के तौर पर लॉन्च किया था और आज 25 साल बाद मैं तुम्हें दो फिल्म निर्माताओं आदित्य चोपड़ा और हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म # कृष 4 को आगे बढ़ाने के लिए एक निर्देशक के रूप में लॉन्च कर रहा हूं।’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines