मुंबई: लगभग तीन साल बाद, भारत लौटीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) काम में व्यस्त हो गई हैं। मंगलवार को वापसी करने के बाद पीसी ने अपने घर पर थोड़ा आराम किया और अब फिर से काम में जुट गई हैं। बुधवार को उन्हें मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान सफेद को-ऑर्ड सेट में स्पॉट किया गया।
अभी पढ़ें – कपिल शर्मा शो पर बोनी कपूर ने खोली बटी जान्हवी कपूर की पोल, एक्ट्रेस चिल्लाकर बोलीं- ‘पापा!’
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के वीडियो (Priyanka Chopra Video) को काफी पसंद किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में प्रवेश करने के दौरान पैपराजी के लिए रुक कर पोज दिए। लेकिन काम के अलावा वो उन सभी चीजों का भी आनंद ले रही हैं, जिसे वो भारत से दूर अमेरिका में काफी मिस करती हैं।
PeeCee ने अपना एक वीडियो जारी किया है, जिसमें वो अपनी कार्य प्रतिबद्धताओं के बीच, छोटे छोटे पलों का आनंद भी उठाती दिख रही हैं। क्लिप में नजर आ रहा है कि रास्ते से गुजरते वक्त वो मरीन ड्राइव (Priyanka Chopra Marine Drive) पर उतरीं और कुछ मिनटों के लिए ही सही मगर मस्ती करती दिखीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं जिसे उन्होंने अपनी वीडियो में जोड़ा।
मरीन ड्राइव पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा
पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “एक पुराने अड्डे पर रुकना… भले ही सिर्फ एक मिनट के लिए, मुंबई, मैंने तुम्हें मिस किया! अब काम पर वापस”। उनके प्रशंसकों ने प्रियंका की पोस्ट पर ढेर सारे दिल के इमोजी ड्रॉप कर अपना प्यार बरसाया।
अभी पढ़ें – Avatar: The Way of Water Trailer: अवतार से भी ज्यादा भव्य और शानदार होगी अवतार 2, यहां देखें ट्रेलर
आने वाली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, देसी गर्ल को आखिरी बार कीनू रीव्स की द मैट्रिक्स रिसेरेक्शन्स (2021) में देखा गया था। एक्शन-थ्रिलर की भारत में काफी रही। लेकिन कमर्शियली फिल्म कुछ खास नहीं कर सकी। अब वो जेम्स सी स्ट्राउस द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ पर काम कर रही हैं, जिसके 2023 में रिलीज होने की संभावना है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
10 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines