Priyanka Chopra-Nick Jonas: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए भारत में हैं। अब पीसी के भाई यानी निक जोनस के साले साहब की शादी है, तो भला निक कहां इस वेडिंग को मिस करते। जी हां, निक जोनस भी सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के लिए इंडिया आ चुके हैं। आज शाम ही निक को पैप्स ने एयरपोर्ट पर कैप्चर किया। इस बीच अब निक और प्रियंका का लेटेस्ट वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी का संगीत फंक्शन
दरअसल, निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा, सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के संगीत फंक्शन के लिए तैयार हैं और इस दौरान कपल डार्क ब्लू कलर के आउटफिट में नजर आया। पीसी ने डार्क ब्लू कलर का लहंगा कैरी किया और इसके साथ एक्ट्रेस ने सिल्वर कलर की ज्वैलरी के साथ लाइट मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था। इस दौरान पीसी ने अपने बालों को खुला रखा था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।
निक और प्रियंका ने लूटी लाइमलाइट
वहीं, अगर निक की बात करें तो उन्होंने भी डार्क ब्लू कलर का शूट पहना था, जिसमें वो बेहद हैंडसम लग रहे थे। निक और प्रियंका दोनों ने पैप्स के कैमरे के सामने जमकर पोज दिए। सोशल मीडिया पर जैसे ही कपल का ये वीडियो सामने आया, तो फैंस ने इस पर कमेंट्स की बारिश कर दी और लोग इसे खूब लाइक कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान पूरी जोनस फैमिली भी साथ नजर आई।
जोनस फैमिली ने साथ दिए पोज
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रियंका, निक के साथ-साथ अपने सास-ससुर के साथ भी नजर आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निक के पेरेंट्स भी खूब लाइमलाइट चुरा रहे हैं और लोगों ने उनपर भी खूब प्यार लुटाया है। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर एक और भी वीडियो सामने आया है।
मधु चोपड़ा पर लोगों ने लुटाया प्यार
इस वीडियो में कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा के भाई यानी सिद्धार्थ चोपड़ा और होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय नजर आ रहे हैं। इस दौरान निक और पीसी भी दूल्हा और दुल्हन के साथ पोज देते नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए इस वीडियो को भी लोगों ने खूब प्यार दिया है। इसके अलावा पीसी की मां यानी मधु चोपड़ा का भी एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। सामने आए वीडियो में मधु चोपड़ा भी नीले रंग के शूट में नजर आ रही हैं और पैप्स के कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- 6 सुपरस्टार, 115 करोड़ का बजट…. 2 घंटे 29 मिनट की इस फिल्म को देख पीट लेंगे माथा, बनीं थी बड़ी डिजास्टार
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines