हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ekta Kapoor के Naagin 7 में Priyanka Chahar Choudhary हैं या नहीं? एक्ट्रेस ने खुद बता दिया

Priyanka Chahar Choudhary on Playing Naagin 7: एकता कपूर की नई नागिन आखिर कौन होगी, इसे लेकर कई एक्ट्रेसेस के नाम अब तक सामने आए हैं। अब प्रियंका चाहर चौधरी का इस पर रिएक्शन आ गया है।

विज्ञापन
Priyanka Chahar Choudhary

Priyanka Chahar Choudhary on Playing Naagin 7: सोप क्वीन एकता कपूर के शो नागिन 7 को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसा कहा जा रहा है एकता इसी महीने के आखिर में अपने शो के पहले प्रोमो को आउट कर देंगी। शो की स्टारकास्ट को लेकर भी अब तक कई खबरें सामने आ चुकी हैं। अब तक कई एक्ट्रेसेस का नाम सामने आया है जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालवीय, चाहत पांडे का नाम भी शामिल है। अब प्रियंका ने खुद रिवील कर दिया है कि वो एकता कपूर के शो में काम कर रही हैं या फिर नहीं।

प्रियंका ने पोस्ट से किया अपडेट 

प्रियंका चाहर चौधरी ने इन्हीं अटकलों के बीच अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी में शेयर किया है कि वो नागिन में काम कर रही हैं या फिर नहीं। प्रियंका ने स्टोरी में लिखा- अफवाहें? हां मैंने देखा। उत्साहित? हां बिल्कुल झूठ नहीं बोलूंगी। मुझे मजा आया। लेकिन चलिए सच बताती हूं कि नहीं मैं नागिन नहीं हूं। अब जब अटकलों पर विराम लग गया है तो कुछ और दिलचस्प खबर के बारे में बात करिए।

नागिन 7  के लिए कास्टिंग शुरू 

आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले ही एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था जिसमें वो नागिन के बारे में बात करते हुए नजर आई थीं। इस वीडियो में एकता कह रही थीं कि नागिन में कौन होगा। ये मेरी टीम को पता है।

विज्ञापन

विवियन डीसेना का भी नाम 

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने शो की स्क्रिप्ट और कास्टिंग पर काम करना शुरू कर दिया है। एक सोर्स के हवाले से कहा गया कि शुरुआत में विवियन डीसेना और ईशा मालवीय के नाम लीड रोल के लिए चर्चा में थे। हालांकि कास्टिंग प्रोसेस अभी तक आधिकारिक तौर पर शुरू नहीं हुआ है, लेकिन चैनल ने विवियन डीसेना को नागराज के किरदार के लिए कास्ट करने पर विचार किया है।

विवियन इन दिनों ‘बिग बॉस 18’ की जबरदस्त पॉपुलैरिटी का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने ‘मधुबाला’, ‘शक्ति’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘झलक दिखला जा’, और ‘सिर्फ तुम’ जैसे शोज में काम किया है। वहीं, प्रियंका चाहर चौधरी भी चैनल के प्रमुख चेहरों में से एक हैं। उन्होंने ‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस’ जैसे हिट शोज में अभिनय किया है। अगर सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो विवियन और प्रियंका की जोड़ी इस शो में नजर आ सकती है, लेकिन फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola