मुंबई: टॉलीवुड फैंस फिल्म ‘सालार’ (Salaar) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसमें सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन दमदार भूमिका में नजर आएंगे। ऐसे में निर्माताओं ने अभिनेता के 40वें जन्मदिन पर फिल्म से उनका फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किया है, जो फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
अभी पढ़ें – Jaya Bachchan Viral Video: जया बच्चन ने फिर लगाई पैपराजी की क्लास, बोलीं- ‘ये कौन सा अखबार है?’
जैसे ही पोस्टर सामने आया, फैंस ने उनके लिए तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए, साथ ही अंदाजा लगा रहे हैं कि उनका किरदार कितना दमदार होने वाला है। पोस्टर को प्रशांत नील ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, “सबसे वर्सटाइल @PrithviOfficial को जन्मदिन की शुभकामनाएं, #Salaar से ‘𝐕𝐚𝐫𝐝𝐡𝐚𝐫𝐚𝐣𝐚 𝐌𝐚𝐧𝐧𝐚𝐚𝐫’ को पेश कर रहे हैं।” जिसे देखने के बाद नेटिजेंस ने भी कमेंट सेक्शन में पृथ्वीराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके लुक की तारीफ की।
https://twitter.com/prashanth_neel/status/1581502695571062785?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1581502695571062785%7Ctwgr%5E4148e72ff0348ea98c17ae7bbf217b9dee5c9390%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fnews24online.com%2Fentertainment%2Fsalaar-prithviraj-sukumarans-first-look-out-on-his-birthday%2F46531%2F
ये कहना गलत नहीं होगा कि पृथ्वीराज सुकुमारन का लुक देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। हालांकि, अब तक उनके किरदार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन पृथ्वीराज सुकुमारन साउथ सिनेमा के दमदार अभिनेताओं में से एक हैं और उनके पास जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है।
अभिनेता अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनालिटी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में फिल्म ‘सालार’ से उनकी पहली झलक सामने आते ही फैंस उनके किरदार को देखने के लिए बेताब
हैं।
अभी पढ़ें – Kareena & Saif 10th Anniversary: बेबो ने अनदेखी तस्वीरें साझा कर यूं जताया प्यार
फिल्म ‘सालार’ के बारे में
‘सालार’ में प्रभास के साथ श्रुति हासन भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। हाल ही में मेकर्स ने प्रभास के साथ कई एक्शन सीन शूट किए और सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जिसके बाद फैंस में फिल्म को लेकर हड़कंप मच गया। वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन का पोस्टर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। लेकिन देखने वाली बात होगी कि ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
फिल्म 28 सितंबर, 2023 को रिलीज होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
6 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
7 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines