Prince Narula And Yuvika Chaudhary: एक्टर प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पिछले साल ही बेबी गर्ल के पेरेंट्स बने हैं। इसके बाद से कपल किसी न किसी वजह से चर्चा में रहता है। बीच में दोनों के तलाक की खबरें आने लगी थीं लेकिन बाद में वह महज अफवाह साबित हुईं। हाल ही में प्रिंस और युविका रुशाली और हर्ष के पॉडकास्ट में पहुंचे जहां उन्होंने अपने पैरंटहुड पर बात की। इस दौरान प्रिंस ने पत्नी युविका को डोमिनेटिंग पार्टनर बताते हुए उनका मजाक उड़ाया। साथ ही होने वाले आपसी झगड़े पर चर्चा की।
2015 से साथ हैं प्रिंस और युविका
बिग बॉस के घर से प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का प्यार शुरू हुआ था। 2015 से दोनों साथ हैं और अब दोनों पैरेंटहुड एन्जॉय कर रहे हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंस और युविका ने इस पर बात करते हुए बताया कि उनके लिए पेरेंट्स बनना एक खूबसूरत और चुनौतीपूर्ण एक्सपीरियंस रहा है। कपल ने बताया कि इस नए चैप्टर में तालमेल बिठाने के दौरान उनके बीच अक्सर झगड़े हो जाते हैं लेकिन वह एक साथ सीख रहे हैं और बच्चे के प्रति उनके प्यार ने दोनों के रिश्ते को और भी ज्यादा गहरा कर दिया है।
युविका को मनाने में लगे थे 3 साल
अपनी शुरुआती जर्नी पर बात करते हुए प्रिंस नरूला ने कहा, ‘मुझे युविका को मनाने के लिए 3 साल लग गए थे। हम 2015 से साथ थे और मैं शूटिंग के बाद रोज शाम उसे कॉफी पर लेकर जाता था। 2017 में मैंने तय किया कि मैं उसे प्रपोज करूंगा। मैंने युविका से कहा अगर तुम मुझे पसंद करती हो तो मैं तुम्हारी फैमिली के सामने तुम्हें प्रपोज करूंगा।’
प्रिंस ने उड़ाया युविका का मजाक
इस दौरान प्रिंस नरूला ने युविका चौधरी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें डोमिनेटिंग पार्टनर बताया। जब उनसे पूछा गया था कि दोनों में पहले सॉरी कौन बोलता है? इस पर युविका ने कहा कि प्रिंस आमतौर पर पहले माफी मांगते हैं। हालांकि दोनों ने इस बात पर जोर दिया कि उनके लिए अब सॉरी इतना मायने नहीं रखता है। वह लाइफ के नए चरण में हैं। प्रिंस ने कहा कि ‘हम लगातार सीख रहे हैं। झगड़े तो होते रहते हैं।’
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
8 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
9 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
11 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
12 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
13 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
14 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
14 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines