Prime Video Thriller Web Series: फिल्म इंडस्ट्री में कई थ्रिलर वेब सीरीज ऐसी हैं जिन्हें देखकर आपका दिमाग भी घूम जाता है. इन सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग भी टॉप होती हैं. आज हम एक ऐसी ही सीरीज की बात करने जा रहे हैं जिसमें आपको ऐसे थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे कि ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ भी उसके सामने फीकी लगेगी. प्राइम वीडियो की इस सीरीज के अब तक 3 सीजन ही रिलीज किए गए हैं और इसका चौथा सीजन इसी साल 2026 में रिलीज होने जा रहा है. हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘फ्रॉम’ है. चौथे सीजन के आने से पहले चलिए हम आपको सीरीज की कहानी और प्लॉट के बारे में बताते हैं.
सीरीज की कहानी
‘फ्रॉम’ सीरीज की कहानी अमेरिका के एक ऐसे कस्बे से शुरू होती है जो काफी डरावना होता है और यहां हर रात अजीब सी घटनाएं देखने को मिलती हैं. दरअसल इस कस्बे में जो भी आता है, वो यहीं फंस कर रह जाता है और वापस घर नहीं जा पाता. वहीं इस कस्बे में रात में कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं जो काफी भायनक होती हैं. दरअसल हर रात इस कस्बे में जंगल से कुछ ऐसे लोग आते हैं जो राक्षस बन जाते हैं और बाहर घूम रहे लोगों को जान से मार देते हैं.
यह भी पढ़ें: टीवी से बॉलीवुड तक बनाई पहचान, फिल्मों से किया फैंस को मोटिवेट; फिर अचानक दुनिया छोड़कर चला गया ये सितारा
अनजान जगह पर फंसे लोग
वहीं इस कस्बे में जिंदा रहने का एक ये ही ऑप्शन होता है कि रात में सभी लोगों को कहीं छुपकर रहना पड़ता है. इस सीरीज के कुछ किरदार ऐसे हैं जो इस कस्बे से बाहर निकालने का रास्त खोजते हैं. बॉयड स्टीवंस भी उन्हीं किरदारों में से एक है, जो यहां रह रहे लोगों की मदद करता है और उनकी जान बचाने के लिए बाहर निकलने के नए-नए तरीके अपनाता है. बॉयड की तरह ही कहानी में और कईं किरदार हैं जो अनजान जगह पर एक-दूसरे की मदद करते हैं. तीनों सीजन की कहानी इसी अनजान जगह के इर्द-गिर्द घूमती है. इस दौरान आपको कई ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे जिन्हें देखकर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे.
यह भी पढ़ें: Border 2 में सनी देओल के साथ क्यों नहीं हैं तब्बू? फिल्म प्रोड्यूसर ने किया बड़ा खुलासा
सीरीज में कौन-कौन?
सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज किए गए हैं और हर सीजन में 10 एपिसोड्स हैं. वीकेंड पर अगर आप भी किसी नए जॉनर की तलाश कर रहे हैं तो ये सीरीज बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस है. जॉन ग्रिफिन के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में हेरोल्ड पेरिन्यू, कैटालिना सैंडिनो मोरेनो, इयोन बेली, डेविड अल्पे, एलिजाबेथ सॉन्डर्स, शॉन मजूमदार और स्कॉट मैककॉर्ड जैसे सितारे लीड रोल में हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
2 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
3 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
4 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
4 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
4 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
6 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
7 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines