Prime Video Trending Web Series: आजकल हर कोई वेब सीरीज देखने का शौकीन है. कई लोग ऐसे हैं जो वीकेंड पर घर रहकर ही ओटीटी पर सीरीज बिंज वॉच करते हैं. इन सिनेमा लवर्स के लिए हम आज एक ऐसी वेब सीरीज लेकर आए हैं जिसमें दोस्ती की कहानी दिखाई गई है. इसके साथ ही सीरीज में बिजनेस की कहानी भी देखने को मिलेगी, जो 2 दोस्त मिलकर शुरू करती हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं प्राइम वीडियो की ‘डू यू वाना पार्टनर’ सीरीज की. चलिए वेब सीरीज के बारे में डिटेल में बताते हैं.
सीरीज की कहानी
सीरीज की कहानी शिखा रॉय चौधरी का किरदार निभाने वालीं तमन्ना भाटिया से शुरू होती है. शिखा की नौकरी तब चली जाती है जब उसकी कंपनी को कोई दूसरी कंपनी टेकओवर कर लेती है. कॉर्पोरेट जॉब से परेशान होकर शिखा अपने पिता के पुराने सपने को पूरा करने का सोचती है. शिखा के पिता का ये सपना खुद की बीयर बनाना होता है. इस बिजनेस को चलाने के लिए शिखा के पास पैसे नहीं होते और उसकी बेस्ट फ्रेंड अनाहिता भी इस बिजनेस के लिए सहमत नहीं होती.
यह भी पढ़ें: सनी देओल की वो एक्ट्रेस, जो 19 की उम्र में ही बन गई थीं स्टार; फिर हुआ निधन और बनीं मिस्ट्री!
ट्विस्ट एंड टर्न्स
वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब अनाहिता भी फ्रस्ट्रेशन में आकर अपनी जॉब छोड़ देती है. इसके बाद दोनों दोस्त बीयर बिजनेस शुरू करने का फैसला करती हैं. बीयर बनाने के बिजनेस के दौरान उनकी टीम में बॉबी बग्गा भी जुड़ जाता है. 2 लड़कियों के इस बिजनेस के दौरान उनकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आते हैं और लोन लेने के चक्कर में दोनों की दुश्मनी भी हो जाती है. आगे क्या होता है, ये जानने के लिए आपको प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को देखना होगा.
यह भी पढ़ें: ‘पिंक’ फेम एक्ट्रेस अपने को-एक्टर संग लड़ा रहीं इश्क, नए साल पर वीडियो शेयर कर रिश्ता किया कंफर्म
ये कलाकार भी सीरीज में शामिल
वेब सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी, डायना पेंटी, नकुल मेहता, सूफी मोतीवाला, नीरज काबी और जावेद जाफरी लीड रोल में नजर आए हैं. आर्चित कुमार और कॉलिन डीकुन्हा के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को आप वीकेंड पर बिंज वॉच कर सकते हैं. 8 एपिसोड्स वाली ये वेब सीरीज वीकेंड पर देखने के लिए बेस्ट चॉइस है.
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
53 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
2 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
4 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
6 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
6 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
7 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines