Prime Video Trending Horror Web series: हिंदी सिनेमा की बहुत सी ऐसी वेब सीरीज हैं जो सालों से ओटीटी की दुनिया पर राज करती आ रही हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये वेब सीरीज परफेक्ट चॉइस होती हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी हॉरर थ्रिलर वेब सीरीज लेकर आए हैं जो प्राइम वीडियो पर आते ही ट्रेंड करने लगी थी. इस सीरीज के सीन्स देखकर आपको भी अंधेरे से डर लगने लगेगा. सुरवीन चावला और प्राजक्ता कोली की इस सीरीज का नाम ‘अंधेरा’ है. चलिए आपको भी इस वेब सीरीज के बारे में डिटेल में बताते हैं.
सीरीज की कहानी
वेब सीरीज की कहानी ही एक डरावने सीन से होती है. जहां बानी बरूआ नाम की एक लड़की डॉक्टर पृथ्वी सेठ से मिलने की कोशिश करती है और अचानक से गायब हो जाती है. वहीं इसी दौरान एक कार एक्सीडेंट में डॉक्टर पृथ्वी कोमा में चला जाता है. इस हादसे के बाद पृथ्वी का भाई सदमे में चला जाता है और डरावने सपनों से जूझने लगता है. इसके साथ ही बानी के गायब होने का मामला इंस्पेक्टर कल्पना कदम को सौंपा जाता है.
यह भी पढ़ें: ‘लव यू पापा…’, New Year 2026 पर ईशा देओल को Ikkis स्टार धर्मेंद्र की सताई याद; खास पोस्ट किया शेयर
ट्विस्ट एंड टर्न्स
जांच के दौरान शक की सुई पृथ्वी और उसके भाई जय पर घूमने लगती है. इसके बाद जय सुपरनैचुरल अनुभवों पर पॉडकास्ट करने वाली रूमी की मदद लेता है. वहीं इसी बीच कई ऐसे डरावने ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं जो रोंगटे खड़े कर देते हैं. वहीं केस की जांच कर रही इंस्पेक्टर कल्पना खुद भी एक दर्दनाक अतीत से जूझ रही होती है. कल्पना भी इससे बाहर आने के लिए आत्मा नाम का हीलिंग सेंटर चालने वाली सुरवीन चावला का सहारा लेती हैं. इसके बाद ट्विस्ट के साथ कहानी के काले और खौफनाक राज सामने आते हैं. इसका क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखना होगा.
यह भी पढ़ें: स्क्रीन पर पहला किसिंग सीन देने वाली एक्ट्रेस, क्या आप जानते हैं इस हसीना का नाम?
वेब सीरीज में कौन-कौन?
सीरीज की कास्ट की बात करें तो इसमें सुरवीन चावला, प्रिया बापत और प्राजक्ता कोली लीड रोल में हैं. इन तीनों के साथ-साथ सीरीज में करणवीर मल्होत्रा, वत्सल सेठ, सोनाली सचदेव, राजेश खेरा और परवीन डबास भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं इस वेब सीरीज को ऑडियंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. आप भी अपने वीकेंड पर इस वेब सीरीज को बिंज वॉच कर सकते हैं.
संबंधित खबरें
सिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
28 mins agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
1 hr agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
3 hrs agoLIVE: 'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
3 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
4 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
21 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
22 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
23 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines