Prime Video Romantic Movie: साउथ फिल्में ऑडियंस के दिलों पर छाई हुई हैं. बॉलीवुड से ज्यादा साउथ फिल्मों का क्रेज दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो सिनेमाघरों में छाने के बाद प्राइम वीडियो की भी ट्रेंडिंग लिस्ट में रही. इसमें बचपन के प्यार का दीवानापन दिखाया गया है. इस फिल्म को देखकर आपकी भी स्कूल की यादें ताजा हो जाएंगी. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं ये विजय सेतुपति और त्रिशा कृष्णन की ’96’ मूवी है. चलिए फिल्म की कहानी के बारे में डिटेल में जानते हैं.
फिल्म की कहानी
’96’ फिल्म की कहानी ट्रैवल फोटोग्राफर राम का किरदार निभाने वाले विजय सेतुपति से होती है. राम अपने पुराने दिनों को याद करते हुए तंजावुर के अपने स्कूल के रियूनियन में शामिल होता है. इस रियूनियन में पहुंचकर राम को पता चलता है कि जिससे वो बचपन से प्यार करता आ रहा है जानकी भी सिंगापुर से इस रियूनियन में शामिल होने आ रही है. इसके बाद थ्रोबैक दिखाया जाता है, जिसमें दोनों के स्कूल के दिनों को दिखाया जाता है. दोनों साल 1994 में स्कूल में साथ बढ़ते थे और एक-दूसरे से प्यार करते थे.
यह भी पढ़ें: ‘सर मेरे गांव में सड़क…’, फराह खान के कुक की नितिन गडकरी से खास डिमांड; वीडियो वायरल
थ्रोबैक में ताजा होंगी स्कूल की यादें
बोर्ड की परीक्षा देने के बाद राम अचानक स्कूल और गांव छोड़कर चलता जाता है, जिसके बाद राम और जानकी अलग हो जाते हैं. सालों बाद दोनों की मुलाकात रियूनियन में होती है. शुरुआत में बातचीत थोड़ी अजीब होती है, लेकिन धीरे-धीरे दोनों की पुरानी फीलिंग्स लौट आती है. बचे हुए समय में वे चेन्नई घूमते हैं और पुरानी यादें साझा करते हैं. इस दौरान दोनों को पता चलता है कि वो अब भी एक-दूसरे से उतना ही प्यार करते हैं. इससे आगे क्या होता है, ये जानने के लिए आपको ये फिल्म प्राइम वीडियो पर देखनी होगी.
यह भी पढ़ें: Border 2 Cast Fees: ‘बॉर्डर 2’ के सितारों की फीस हुई रिवील, सनी देओल या वरुण धवन, किसकी हुई चांदी-चांदी?
फिल्म में कौन-कौन?
फिल्म को देखते-देखते आपके भी स्कूल के दिन ताजा हो जाएंगे. कई ऐसे सीन्स दिखाए गए हैं जो हर किसी की लाइफ में आते हैं. दोस्ती से लेकर बचपन के प्यार तक को बड़ी ही खूबसूरती से इस फिल्म में दिखाया गया है. फिल्म में विजय सेतुपति और त्रिशा कृष्णन के साथ-साथ गौरी जी. किशन और आदित्य भास्कर भी मुख्य भूमिका में हैं. वहीं इस फिल्म को सी. प्रेम कुमार ने डायरेक्ट किया है.
संबंधित खबरें
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
41 mins agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
3 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
4 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
5 hrs agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
6 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
7 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
8 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
9 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
9 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines