Prem Chopra: हिंदी सिनेमा से फिर परेशान करने वाली खबर आ रही है. बॉलीवुड के हीमैन यानी धर्मेंद्र के बाद अब दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है. जैसे ही जानकारी सामने आई फैंस और उनके चाहने वाले परेशान हो गए और अभिनेता के जल्दी ठीक होने की दुआ करने लगे.
कैसी है प्रेम चोपड़ा की हालत?
प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अमर उजाला से बात करते हुए अभिनेता प्रेम के दमाद विकास भल्ला ने उनका हेल्थ अपेडट शेयर किया है. इस दौरान विकास ने कहा कि डरने की कोई बात नहीं और वो रेगुलर चेक अप के लिए अस्पताल गए हैं. विकास का ये बयान सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है.
कल मिलेगा एक्टर को छुट्टी- शरमन
अभिनेता प्रेम चोपड़ा के दामाद विकास ने अपने बयान में आगे कहा कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें जल्दी ही छुट्टी भी मिल जाएगी. इसके अलावा विकास भल्ला ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है. इसके अलावा शरमन जोशी ने उनका हेल्थ अपडेट देते हुए कहा है कि प्रेम चोपड़ा बस कुछ टेस्ट के लिए अस्पताल गए हैं और उन्हें कल छुट्टी मिल जाएगी. प्रेम का हेल्थ अपडेट आने के बाद फैंस ने राहत महसूस की है.
लीलावती अस्पताल के डॉ. जलील ने क्या कहा?
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा अमर उजाला ने लीलावती अस्पताल के डॉ. जलील पारकर से भी इस बारे में बात की है. डॉ. जलील पारकर का कहना है कि प्रेम चोपड़ा को हार्ट में तकलीफ थी. इसका इलाज डॉ. नितिन गोखले ने किया था. इसके बाद अभिनेता के फेफड़े भी संक्रमित हुए थे, लेकिन अब वो खतरे से बाहर हैं. इसके अलावा उन्हें जल्दी डिस्चार्ज भी मिल जाएगा.
चिंता की कोई बात नहीं
हालांकि, उनकी उम्र 92 साल है और इसलिए उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है. गौरतलब है कि आज ही धर्मेंद्र के भी अस्पताल में एडमिट होने की खबर सामने आई थी. इसके बाद प्रेम चोपड़ा की खराब तबीयत की जानकारी आई, तो हर कोई परेशान हो गया, लेकिन दोनों ही स्टार्स ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है.
यह भी पढ़ें- धरम जी अस्पताल में…’, Hema Malini ने पोस्ट शेयर कर बताया कैसी है हीमैन की तबीयत?
संबंधित खबरें
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
17 mins agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
45 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines