Preity Zinta Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन बड़े-बड़े इवेंट्स और IPL में अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए वह इंडिया आती-जाती रहती हैं।
प्रीति जिंटा ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने बीते कुछ दिनों में अपने साथ हुए दो हादसों के बारे में सभी को बताया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक हैंडीकैप आदमी एक्ट्रेस की कार का पीछा कर रहा था।
सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं प्रीति
इस वीडियो को लेकर प्रीति को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया, लेकिन अब खुद एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए अपने साथ हुए दो हादसों का खुलासा किया है। प्रीति जिंटा के मुताबिक इस हफ्ते उन्हें दो घटनाओं ने हिलाकर रख दिया।
ये भी पढ़ेंः KKBKKJ BO Collection Day 3: 100 करोड़ कमाने को तैयार सलमान खान की फिल्म, 3 दिन में ही कर लिया इतना कलेक्शन
एक अनजान महिला ने मेरी बेटी को जबरदस्ती चूमा- प्रीति
पहली घटना के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि एक अनजान महिला ने उनकी बेटी की तस्वीरें खींचने की कोशिश की और उसे जबरदस्ती चूमा भी। प्रीति की मानें तो उन्होंने उस महिला को प्यार से मना भी किया, लेकिन उस महिला ने एक्ट्रेस की बेटी को गोद में लिया और किस भी किया।
पैसों के लिए परेशान कर रहा है- प्रीति जिंटा
दूसरी घटना को लेकर प्रीति जिंटा ने आगे बताया कि व्हीलचेयर पर एक आदमी उन्हें परेशान कर रहा था, जो लगातार कार के पास आकर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था। प्रीति का कहना है कि ये शख्स लगभग एक साल से उन्हें पैसों के लिए परेशान कर रहा है।
ये भी पढ़ेंः Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने सिटाडेल को लेकर किया बड़ा खुलासा, बोली- आखिर क्यों नहीं देना पड़ा ऑडिशन
पास खड़ी एक महिला ने शख्स को पैसे दे दिए थे- प्रीति
एक्ट्रेस ने इस पूरी वीडियो का सच बताते हुए कहा कि इस बार जब वो पैसे मांगने आया तो उन्होंने कहा कि उनके पास कैश नहीं है। हालांकि पास खड़ी एक महिला ने उस शख्स को पैसे दे दिए थे, लेकिन उसने पैसे फेंक दिए और वह एग्रेसिव होने लगा।
मेरे बच्चे एक पैकेज डील नहीं है- प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने अपने पोस्ट में काफी कुछ लिखते हुए कहा कि हर कहानी के दो पहलू होते हैं। इसके अलावा अपने बच्चे की प्राईवसी को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मेरे बच्चे एक पैकेज डील नहीं है। मेरे बच्चों को अकेला छोड़ दो उसके पास उसे छूने या फिर उसे पकड़ने के लिए न आएं। प्रीति के इस पोस्ट एक बात तो साफ है कि अपने बच्चे की प्राईवसी को लेकर काफी सख्त हैं और अपने साथ हुई घटना को लेकर वह बिल्कुल भी खुश नहीं है।
ये भी पढ़ेंः मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
49 mins ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
2 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
2 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
3 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
4 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
16 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
17 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines