Prashanth Neel, Prithviraj Sukumaran, Salaar: बीते दिन यानी 22 दिसंबर को प्रभास की फिल्म ‘सालार’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। थिएटर्स में एंट्री करते ही फिल्म ने धमाका कर दिया और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 178.7 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
इस बीच अब ‘सालार’ के डायरेक्टर प्रशांत नील ने पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ काम करने को लेकर अपना अनुभव शेयर किया। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?
यह भी पढ़ें- आखिर इस रूट का नाम Dunki ही क्यों, कहां तक फैला है यह अवैध धंधा?
देश में किसी और ने वो नहीं किया है, जो पृथ्वीराज ने ‘सालार’ के लिए किया- प्रशांत
हाल ही में इंडिया टुडे से बात करते हुए प्रशांत नील ने कहा कि ये तो पहले से ही क्लियर था कि ‘सालार’ प्रभास की फिल्म है। हालांकि इसके क्लियर होने का एक कारण ये भी है कि पृथ्वीराज ना सिर्फ एक एक्टर बल्कि एक निर्देशक भी है। उनका कहना है कि देश में किसी और ने वो नहीं किया है, जो पृथ्वीराज ने ‘सालार’ के लिए किया। उन्होंने आगे कहा कि पृथ्वीराज तब तक किसी भी सीन में आगे नहीं बढ़ते है, जब तक निर्देशक को पूरी तसल्ली ना हो जाए। नील ने कहा कि प्रभास और पृथ्वीराज दोनों ने ही खुद को इसमें ढालने की कोशिश की है और ये बेहद अच्छी बात है।
प्रशांत नील की तेलुगु निर्देशन की पहली फिल्म ‘सालार’
बता दें कि ‘सालार’ प्रशांत नील की तेलुगु निर्देशन की पहली फिल्म है। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज के अलावा श्रुति हासन, जगपति बाबू, श्रिया रेड्डी, ईश्वरी राव, माइम गोपी, टीनू आनंद जैसे कलाकारों ने बेहद शानदार काम किया है। वहीं, फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है जो आगे जाकर दुश्मन बन जाते हैं।
‘सालार’ और ‘डंकी’ में टक्कर
बताते चलें कि ‘सालार’ और ‘डंकी’ में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर हुई है। ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि दोनों फिल्मों में से कौन-सी फिल्म क्या कमाल करेगी। हालांकि शाहरुख खान की फिल्म ने भी टिकट खिड़की पर बेहद शानदार ओपनिंग की है, लेकिन अब दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी, ये तो वक्त ही बताएगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
23 mins ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
3 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines