Prakash Raj: मशहूर एक्टर प्रकाश राज की इंडस्ट्री में अपनी एक अलग जगह है। ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि अभिनेता अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में हना रहते हैं। इन दिनों तो स्टार्स का चर्चा में रहना लगातार बना हुआ है। अब भई फिल्मी सितारे हैं और जब वो चुनावी मैदान में उतर गए हैं तो चर्चा होना बनता भी है।
प्रकाश ने तोड़ी चुप्पी
जी हां, इन दिनों कई स्टार्स ऐसे हैं, जो अपने राजनीति सफर को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रकाश राज को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वो जल्द ही बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, लेकिन अब प्रकाश ने इन सभी अटकलों का ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा। आइए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कहा?
मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते- राज
Prakash Raj
दरअसल, बीते कुछ टाइम से लगातार खबरें आ रही थी कि अभिनेता प्रकाश राज राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। इतना ही नहीं बल्कि @theskindoctor13 नाम के एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किय गया, जिसमें लिखा गया कि जाने-माने एक्टर प्रकाश राज आज दोपहर 3 बजे बीजेपी में शामिल होंगे। प्रकाश राज ने इस पोस्ट का बेहद मजेदार दिया। एक्टर ने इस पोस्ट पर रिप्लाई किया कि मुझे ऐसा लगता है कि उन्होंने कोशिश की, लेकिन उनको समझ आ गया कि वो मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते। आपको क्या लगता हैं दोस्तों #justasking
यूजर्स ने किए कमेंट्स
जैसे ही प्रकाश का ये पोस्ट सामने आया तो यूजर्स भी इस पर रिएक्ट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि ये क्या चल रहा है। दूसरे ने कहा कि ये कैसा मजाक है। एक अन्य ने लिखा कि ये क्या है? इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं। हालांकि ये सिलसिला यहीं नहीं थमता और @theskindoctor13 की तरफ से एक्टर के पोस्ट पर भी जवाब आता है। देखें ट्वीट
Prakash Raj
यह भी पढ़ें- Nora Fatehi ने क्यों कहा कि सदमे में हूं? स्ट्रगल के दिन याद करते हुए बोलीं- मैं तैयार नहीं थी
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
7 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
11 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
14 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
14 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines