हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Salaar के बाद 'नए अवतार' में नजर आएंगे Prabhas, फिल्म निर्देशक Maruthi ने की अनाउंसमेंट

Prabhas New Project: प्रभास की अगली फिल्म को लेकर अपडेट आया है। फिल्म निर्देशक मारुति ने अपने एक्स पर इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
instagram

Prabhas New Project: इन दिनों साउथ के सुपरस्टार ‘प्रभास’ हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘सालार’ की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। प्रभास की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है।

वहीं, अब एक्टर के अगले प्रोजेक्ट की भी घोषणा हो गई है, जिसकी जानकारी खुद निर्देशक मारुति ने अपने ट्विटर (एक्स) पर एक पोस्ट कर दी है। आइए जानते हैं….

यह भी पढ़ें- ‘राजनीति में मेरा…’, Madhuri Dixit ने चुनाव लड़ने की खबर पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

निर्देशक मारुति ने दी जानकारी

आज यानी 29 दिसंबर 2023 को फिल्म निर्देशक मारुति ने अपने ट्विटर यानी एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया। निर्देशक ने अपने पोस्ट में लिखा कि मैं बहुत लंबे टाइम से इस पल का इंतजार कर रहा था और इसके लिए मैं बहुत ही एक्साइटेड भी हूं। रिबेल स्टार प्रभास को एकदम नए अवतार में प्रजेंट करने के लिए बहुत ही खुशी है। पोंगल पर आप सभी से मुलाकात होगी।

फैंस में एक्साइटमेंट

इस पोस्ट में निर्देशक ने ना सिर्फ ये कैप्शन बल्कि एक पोस्टर भी शेयर किया है, जो मल्टीकलर से रंगा है। वहीं, पोस्टर पर लिखा है कि पीपल मीडिया फैक्ट्री गर्व के साथ डायनासोर के फर्स्ट लुक का खुलासा कर रही है। पोंगल पर इसका टाइटल भी अनाउंस कर दिया जाएगा। अब फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं और सभी जानना चाहते हैं कि प्रभास की अगली फिल्म का नाम क्या होगा।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर ‘डंकी’ से हुई ‘सालार’ की टक्कर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास की अगली फिल्म का नाम ‘डीलक्स’ हो सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। इस बीच प्रभास की ‘सालार’ की बात करें तो इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ से हुई। टिकट खिड़की पर दोनों फिल्में कमाल कर रही हैं। हालांकि दोनों बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी ये तो वक्त ही बताएगा, लेकिन टिकट खिड़की पर नोट छापने में कोई भी फिल्म पीछे नहीं हट रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola