Prabhas Highest Collection Film: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म आज 9 जनवरी को रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार था. अब फिल्म रिलीज हो गई है और इसे लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच हम आपको प्रभास की सबसे कमाऊं फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि ‘रिबेल’ स्टार की किन फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की है?
प्रभास की इन फिल्मों ने की सबसे ज्यादा कमाई
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन
प्रभास की सबसे टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की अगर बात करें तो इसमें साल 2017 में आई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. प्रभास की ये फिल्म भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है.
कल्कि 2898 एडी
इस लिस्ट में प्रभास की दूसरी फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ है. फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को भी टिकट खिड़की पर शानदार रिस्पॉन्स मिला था. साल 2024 में आई इस फिल्म ने 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी. इसके अलावा ये फिल्म 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्मों के क्लब में शामिल है.
सालार
प्रभास की टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की बात हो और सालार का नाम ना आए, भला ऐसा कैसे हो सकता है. जी हां, प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने भी 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. साल 2023 में आई इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था और इसे लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था.
बाहुबली: द बिगिनिंग
इसके अलावा प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ ने टिकट खिड़की पर 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और इसकी खूब तारीफ भी हुई थी.
साहो
प्रभास की फिल्म ‘साहो’ भी इस लिस्ट में शामिल है. प्रभास की फिल्म ‘साहो’ ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी. फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और इसे लोगों का खूब प्यार मिला था. इन सभी फिल्मों के कलेक्शन को अगर जोड़ा जाए, तो प्रभास ने इनसे 4430 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन किया है. अब फिल्म ‘द राजा साब’ से भी यही उम्मीद की जा रही है. देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
28 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines