Salaar Box Office Collection Day 5 (early estimates): साउथ के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रखा है। इस फिल्म को थिएटर्स में एंट्री किए आज 5वां दिन है और इसने महज पांच दिनों में ही 250 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है।
इस बीच अब इस फिल्म के 5वें दिन की कमाई के आंकड़े भी आ गए हैं। आइए जान लेते हैं कि प्रभास की फिल्म ‘सालार’ ने अपनी रिलीज के 5वें दिन कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर Salaar का पहरा, फिर भी Dunki की कमाई पर नहीं पड़ रहा कोई असर
Salaar ने 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
‘सालार’ की 5वें दिन की कमाई भी शानदार है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार (शुरूआती अनुमान), इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 5वें दिन 23.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ये अभी अनुमानित आंकड़े है और इनमे कुछ बदलाव संभव है। इसी के साथ ‘सालार’ की कुल कमाई 278.76 करोड़ रुपये हो जाएगी। हालांकि हिंदी में ये फिल्म अभी भी शाहरुख खान की ‘डंकी’ से पीछे चल रही है।
‘डंकी’ से हुई ‘सालार’ की टक्कर
बता दें कि टिकट खिड़की पर प्रभास की इस फिल्म की टक्कर शाहरुख खान की ‘डंकी’ से हुई है। हालांकि दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ शानदार कमाई कर रही है, लेकिन हिंदी में फिल्म को कमाई के लिए मेहनत करनी पड़ रही है। कुल मिलाकर ‘सालार’ पर ‘डंकी’ की रिलीज का असर साफ दिख रहा है।
‘सालार’ की बीते चार दिनों की कमाई
वहीं, अगर ‘सालार’ की बीते चार दिनों की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 90.7 करोड़ रुपये (हिंदी में 15.75 करोड़ रुपये) की कमाई की, दूसरे दिन फिल्म ने 56.35 करोड़ रुपये (हिंदी में 16.35 करोड़ रुपये), तीसरे दिन 62.05 करोड़ रुपये (हिंदी में 21.1 करोड़ रुपये) और चौथे दिन 46.3 करोड़ रुपये (हिंदी में 15 करोड़ रुपये) का कलेक्शन किया है।
क्या हिंदी बेल्ट में ‘डंकी’ को पछाड़ पाएगी ‘सालार’?
बता दें कि इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों में कांटे की टक्कर है। दोनों पूरा दम लगाकर कमाई करने में लगी हुई है। अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों ही फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी और क्या ‘सालार’ हिंदी में शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ को पछाड़ पाएगी?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
4 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
8 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
11 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
11 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
11 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines