Prabhas’ Co-Star Imanvi Controversy: प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ की नई को-स्टार इमानवी इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर इमानवी को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया। उन पर पाकिस्तान से जुड़ाव और उनके परिवार के पाकिस्तानी सेना से संबंध होने के आरोप लगे। इस पर खुद इमानवी ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी और एक लंबी पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज किया। हालांकि इस पोस्ट के बाद भी कई यूजर्स ने उनसे कुछ सवाल पूछे, वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें सपोर्ट भी किया।
इमानवी ने किया इमोशनल पोस्ट
इमान इस्माइल जिन्हें इमानवी के नाम से जाना जाता है, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट में बताया कि किस तरह झूठी खबरें फैलाकर उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने सबसे पहले पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के लिए गहरा दुख जताया और कहा कि वो हमेशा कला के जरिए प्यार और एकता फैलाने में विश्वास रखती हैं।
लेकिन असली मुद्दा उनके परिवार की पृष्ठभूमि को लेकर उठे सवाल थे। अफवाहों के मुताबिक, इमानवी के परिजनों का संबंध पाकिस्तानी सेना से बताया जा रहा था। इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनके परिवार का ऐसा कोई संबंध कभी नहीं रहा और न ही वो खुद कभी पाकिस्तान से जुड़ी रही हैं।
खुद को बताया भारतीय-अमेरिकी नागरिक
उन्होंने साफ किया कि वो लॉस एंजेलिस में जन्मी एक भारतीय-अमेरिकी नागरिक हैं, जो हिंदी, तेलुगु, गुजराती और इंग्लिश भाषा में पारंगत हैं। उनके माता-पिता कानूनी तरीके से अमेरिका में बस गए थे और वहीं की नागरिकता ली। इमानवी ने बताया कि उन्होंने अमेरिका में ही पढ़ाई पूरी की और फिर अपने जुनून को फॉलो करते हुए डांस और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
हालांकि, इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दो तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने पुरानी यादों का हवाला देते हुए दावा किया कि एक समय इमानवी ने खुद को आधी पाकिस्तानी और आधी भारतीय बताया था। कई लोगों ने उनके नाम बदलने और पहले की छवि से अलग दिखने पर सवाल उठाए।
प्रभास के फैंस ने किया सपोर्ट
लेकिन इन सबके बीच प्रभास के फैंस एकजुट होकर इमानवी के समर्थन में सामने आए। सोशल मीडिया पर प्रभास के प्रशंसकों ने इमानवी को जमकर सपोर्ट किया। किसी ने लिखा, ‘फुल सपोर्ट मैम’ तो किसी ने कहा, ‘हेटर्स को इग्नोर करें, हम आपके साथ हैं ‘।
इसी बीच प्रभास की आगामी फिल्म फौजी की चर्चा भी तेज हो गई है, जिसमें इमानवी उनके साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस पीरियड ड्रामा को हनु राघवपुडी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा जैसे दिग्गज भी नजर आएंगे। फिल्म 1940 के दशक की एक वैकल्पिक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी। हालांकि फिल्म निर्माताओं की ओर से अभी तक किसी विवाद पर प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें: Fawad-Hania जैसे स्टार्स को झटका, FWICE ने लगाया पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन
संबंधित खबरें
तेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
4 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
5 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
7 hrs ago'कभी मेरी नकल...', 'अंदाज अपना-अपना' के बाद शहजाद खान को पिता ने दी थी सलाह
9 hrs agoचेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को चुकाने होंगे 2 करोड़, SC ने दिए निर्देश
10 hrs ago'पाकीजा' को बनने में क्यों लगे 15 साल? अब फिर पर्दे पर लौट रही फिल्म
10 hrs agoकियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर बनने जा रहे मम्मी-पापा
11 hrs agoसाले पर हमले के आरोप में अनुराग डोभाल की गिरफ्तारी, पत्नी ने भी लगाए आरोप
12 hrs agoLIVE: आलिया भट्ट स्पेन में गर्ल गैंग संग मना रहीं छुट्टियां, फोटोज वायरल
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 300 करोड़ किए पार, 5वें दिन भी करोड़ों में की कमाई
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines