Oscars 2023: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने इतिहास रच दिया है। पीएम मोदी ने भी ऑस्कर जीतने पर ‘नाटू नाटू’ और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को बधाई दी है।
पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि- ‘नाटू नाटू’ की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एक ऐसा सॉन्ग होगा जिसे आने वाले वर्षों में याद किया जाएगा। @mmkeeravaani, @boselyricist और पूरी टीम को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए बधाई।”
इसके साथ ही पीएम ने द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए लिखा, “इस सम्मान के लिए @EarthSpectrum, @guneeetm और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ की पूरी टीम को बधाई। उनका काम सस्टेनेबल डेवलेपमेंट और नेचर के साथ सद्भाव में रहने के महत्व को हाईलाइट करता है. #Oscars।”
और पढ़िए –Oscars 2023: ऑस्कर में अमेरिकी डांसर्स का ‘नाटू-नाटू’ गाने पर धमाकेदार डांस, देखें वीडियो
ऑस्कर में फिल्म ‘RRR’ की धूम
बता दें कि दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड ‘ऑस्कर्स’ में एसएस राजमौली की फिल्म ‘RRR’ ने धूम मचा दी। फिल्म के गाने को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का अवॉर्ड जीता है। फिल्म की प्रॉड्यूसर गुनीत मोंगा हैं।
बताते चलें कि इस बार का अवॉर्ड शो लॉस एंजलिस में हुआ। इस शो में जैसे ही ‘नाटू-नाटू’ गाने के लिए अवॉर्ड की घोषणा हुई तो RRR की पूरी टीम खुशी से झूमने लगी।
आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने जीता अवॉर्ड
इसके साथ ही सभी आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्परर्स के लिए बहुत ही खुश है और सभी फिल्म की टीम को बधाई दे रहे हैं। ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने ‘हॉल आउट’, ‘हाउ डू यू मेज़र ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को पछाड़कर अवॉर्ड अपने नाम किया।
इसके साथ ही एसएस राजमौली की ‘RRR’ फिल्म के गाने ‘नाटू-नाटू’ ने बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग के लिए Oscars अवॉर्ड मिला है। सोशल मीडिया पर देखा जाए तो ऑस्कर अवॉर्ड के लिए हर ओर बधाई का सैलाब आया हुआ है। सभी इस जीत को लेकर बहुत खुश हैं।
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
8 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines