Netflix Movie: सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में देखना हर किसी को पसंद होता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस जॉनर की फिल्मों की भरमार है। हालांकि कॉन्टेंट ज्यादा होने की वजह से कई बार कुछ फिल्में अक्सर देखने से मिस हो जाती हैं। आज हम आपके लिए एक साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म लेकर आए हैं जिसकी कहानी आपको शुरुआत से आखिरी तक कुर्सी से बांधकर रखेगी। फिल्म का क्लाइमैक्स इतना खतरनाक है कि आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इसके आगे आपको हॉरर फिल्म भी फीकी लग सकती है।
क्या है फिल्म का नाम?
यहां जिस साइकोलॉजिकल-थ्रिलर फिल्म के बारे में बात हो रही है, वह साल 2023 में रिलीज हुई थी। ये साउथ की फिल्म है जिसका नाम ‘इरावन’ (Iraivan) है। फिल्म में जयम रवि (Jayam Ravi) और लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) मुख्य किरदार में हैं। उनके अलावा ऐश्वर्या सुरेश, विनोद किशन और राहुल बोस जैसे स्टार्स हैं। राहुल बोस ने निगेटिव किरदार निभाया है।
फिल्म की कहानी क्या?
फिल्म ‘इरावन’ में एक साइको किलर की कहानी दिखाई गई है, जो यंग लड़कियों को बेरहमी से मारता है। इस किरदार को ब्रह्मा (राहुल बोस) ने निभाया है। दूसरी तरफ जयम रवि ने फिल्म में सीधे-सादे पुलिस अधिकारी का किरदार निभाया है। वह हमेशा न्याय में विश्वास रखता है। जब उसे सीरियल किलर के बारे में पता चलता है तो वह उसे पकड़ने के मिशन में लग जाता है। पुलिस और सीरियल किलर के बीच की भागदौड़ इरावन की कहानी बनती है। क्लाइमेक्स सीन आपको झकझोर कर रख देगा जिसे दिमाग से निकालना थोड़ा मुश्किल होगा।
नेटफ्लिक्स पर है मौजूद
फिल्म ‘इरावन’ साल 28 सितंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था। हालांकि आप इस फिल्म को अब हिंदी भाषा में देख सकते हैं। जयम रवि और नयनतारा स्टारर यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। फिल्म का बजट कथित तौर पर 4.5 करोड़ था। इसका डायरेक्शन रामस रंगा ने किया है।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines