Phir Aayi Hasseen Dillruba Review (अश्विनी कुमार): तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ साल 2021 में रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। उस साल हिंदी की मोस्ट वाच्ड बन चुकी इस फिल्म के अगले पार्ट का फैंस इंतजार कर रहे थे। फाइनली इंतजार खत्म हुआ और नेटफ्लिक्स पर आज 9 अगस्त को ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पर खत्म हुई थी। एक बार फिर रानी सक्सेना और रिशू सक्सेना आपको एंटरटेन करने के लिए आ रहे हैं। अगर आप अपने परिवार के साथ ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ को देखने का प्लान बना रहे हैं तो देखने से पहले एक बार रिव्यू जरूर पढ़ लें।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ की कहानी इस बार आगरा से शुरू होगी। हसीना और दीवाना दोनों ही मिलने के लिए बेकरार हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस दोनों पर घात लगाए हुए बैठी है। नील की मौत का साया रानी और रिशू का पीछा नहीं छोड़ रहा है। नील और रिशू के चाचा मृत्युंजय प्रसाद (जिमी शेरगिल) अपने भतीजे की मौत का पता लगाने के लिए हाजिर हो चुके हैं क्योंकि उनके लिए मामला पर्सनल है। वहीं हसीना यानी रानी अपने दीवाने यानी रिशू को बचाने के लिए नया बकरा तलाशती है और अभिमन्यू (सनी कौशल) को फुसलाने लगती है। ट्विस्ट तब आता है जब हसीना का दांव उल्टा पड़ जाता है। दरअसल, अभिमन्यू तो करतूत में नील से भी आगे है। वो दीवाने को नाकों चने चबाने के लिए बिल्कुल मजबूर कर देता है। अब कहानी क्या मोड़ लेती है इसके लिए आपको कुछ घंटों का इंतजार करना होगा। फिल्म कुछ घंटे बाद ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss में जाने पर क्यों पछता रहे हैं Ranvir Shorey? बोले- अगर पता होता तो…
फिल्म में क्या रह गई कमी?
कनिका ढिल्लन ने ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ में पल्प फिक्शन की जगह कहानी को थोड़ा घुमा दिया है। उन्होंने इसमें रेखा और कबीर बेदी वाली फिल्म ‘खून भरी मांग’ का थोड़ा सा तड़का लगाया है। इसके अलावा फिल्म देखकर आपको सिमी ग्रेवाल और टीना मुनीम स्टारर ‘कर्ज’ और ‘मनमर्ज़ियां’ की याद आ जाएगी क्योंकि तापसी पन्नू की फिल्म में इश्क, बेवफाई आपको सब देखने को मिलेगा। जो गायब है वो पैशन, इमोशन, और सिडक्शन है। जब ट्रेलर रिलीज हुआ था, लगा था कि थ्रिल से भरपूर यह फिल्म कमाल कर देगी लेकिन ऐसा होते दिखाई नहीं दिया।
कैसा है डायरेक्शन?
‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ की कहानी को आगरा में शूट करने की काफी अच्छी कोशिश की गई है, लेकिन विज़ुअल इफेक्ट्स कुछ खास नहीं लुभाते। देखकर लग रहा है कि शूट करते हुए कम बजट का खास ख्याल रखा गया है। शायद प्रोड्यूसर ने कम बजट में शूटिंग को पूरा करने का पहले ही इंस्ट्रक्शन दिया हो। किरदारों के बीच इश्क़ और नफरत जैसा प्रिमाइस सेट करने में मेकर्स थोड़ा पिछड़ गए हैं।
देखें या न देखें?
अगर आपने ‘हसीन दिलरूबा’ देखी है और उसके आधार पर आपको उम्मीद है कि इस बार ‘फिर आई हसीन दिलरूबा’ कुछ नया और अलग देखने के लिए मिलेगा तो ये बिलकुल न सोचें क्योंकि कहानी आगे जरूर बढ़ गई है पर कहीं न कहीं बोर करती है क्योंकि वो पहली वाली फिल्म का मसाला गायब है। रिशू से प्यार, अभिमन्यू से धोखे के एक्सप्रेशन्स में भी वो कंफ्यूज सी ही लगीं हैं। हालांकि विक्रांत मैसी ने अपनी एक्टिंग से जरूर इम्प्रेस किया है। सनी कौशल भी ठीक-ठाक दिखे हैं, जबकि जिमी शेरगिल की दमदार एक्टिंग हुई है। हालांकि मेकर्स ने उनसे डायलॉग के अलावा कुछ खास नहीं कराया।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
5 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
6 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
7 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
8 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
9 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
11 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
12 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
12 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
13 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines