भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार कहे जाने वाले एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) पिछले काफी समय से चर्चा में हैं. वह कभी शो को लेकर तो कभी किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. बीते दिनों ही 7 दिसंबर को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले था, जिसमें एक्टर ने शिरकत की थी. लेकिन, इसके पहले उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें धमकियां दी जा रही है. इसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लिया जा रहा था. ऐसे में अब इस पूरे मामले पर गैंग की ओर से सफाई दी गई है. गैंग से जुड़े हरि बॉक्सर की ओर से एक ऑडियो जारी किया गया है, जिसमें गैंग पर लगे आरोपों को गलत ठहराया है.
सोशल मीडिया पर जारी किए गए ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने कहा कि पवन सिंह को गैंग की ओर से किसी भी तरह की कोई कॉल और धमकी नहीं दी गई है. हरि की ओर से अंदेशा जताया गया कि पवन सिंह ऐसा इसलिए कर रहे होंगे शायद उनका सुरक्षा लेने का उद्देश्य होगा. गैंगस्टर की मानें तो इस पूरे मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम बेवजह ही घसीटा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: ‘कमरिया के पीर’ से ‘घघरी’ तक, 2025 में यूट्यूब पर रहा 8 भोजपुरी सॉन्ग्स का ट्रेंड, पवन सिंह या खेसारी, किसका दबदबा?
पवन सिंह के बयान को ठहराया गलत
ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने भोजपुरी स्टार पर यह भी आरोप लगाया कि पवन उनकी गैंग के खिलाफ बयान दे रहे हैं और थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. हरि की ओर से ये भी साफ किया गया कि फिर भी गैंग की ओर से कोई धमकी नहीं दी गई है. उसने फिर से दोहराया कि इस मामले में गैंग का कोई लेना-देना नहीं है. हरि बॉक्सर ने अंत में ये संदेश भी दिया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग जो भी करता है वो खुलेआम करता है. ऑडियो में ये भी कहा गया कि सलमान खान के साथ जो काम करेगा उसे धमकी नहीं बल्कि एके-47 की गोलियों से भून दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह या खेसारी लाल, किसकी ‘रंगबाजी’ में है दम? सेम टाइटल से वायरल हुआ दोनों स्टार्स का भोजपुरी सॉन्ग
पवन सिंह को मिली थी धमकी
गौरतलब है कि पवन सिंह को लेकर 6 दिसंबर को खबर सामने आई थी कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी भरे मैसेज मिले थे. इसमें सीधे कहा गया था कि जो काम वो कर रहे हैं उसे बंद कर दें. इसके साथ ही कहा ये भी कहा गया था कि वो सलमान खान के साथ काम ना करें. इस धमकी के दौरान पवन सिंह मुंबई में ही थे. इसके बाद अगले दिन वह ‘बिग बॉस 19’ के फाइनल में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे.
संबंधित खबरें
OTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
1 hr agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
2 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
3 hrs agoBigg Boss 20: रीति तिवारी का हुआ मिड एविक्शन, मैरी कॉम ने दूसरी शादी पर की बात
5 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
6 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
7 hrs agoEntertainment News Live: नुसरत भरूचा को बाली से एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर के बाद होगी सर्जरी
8 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
9 hrs agoनुसरत भरूचा एयर एम्बुलेंस में स्ट्रेचर पर बाली से लाई गईं मुंबई, एक्सीडेंट से रीढ़ की हड्डी में हुआ है फ्रैक्चर
11 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines