Pawan Singh Bhojpuri Song: पावर स्टार पवन सिंह के गानों का क्रेज सिर्फ यूपी-बिहार तक ही सीमित नहीं, बल्कि पूरे देश में है. उनका हर गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगता है. उनके गानों पर मिलने वाले जबरदस्त व्यूज उनकी पॉपुलैरिटी को दर्शाते हैं. उनके म्यूजिक को सुनकर हर कोई झूम उठता है. आज हम आपको पवन सिंह के उस भोजपुरी सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं, जो 9 साल पहले रिलीज हुआ था. उनके इस गाने को कोई 100 या 200 मिलियन नहीं बल्कि 800 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
दरअसल, हम पवन सिंह के जिस भोजपुरी सॉन्ग के बारे में बात कर रहे हैं, उसका टाइटल ‘छलकता हमरो जवनिया’ है. ये गाना आज से 9 साल पहले, यानी 9 मई 2016 को यूट्यूब चैनल ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी’ पर रिलीज किया गया था. दिलचस्प बात ये है कि इतने सालों बाद भी इसका क्रेज दर्शकों के बीच बरकरार है. इस गाने ने अब तक 100-200 नहीं, बल्कि पूरे 800 मिलियन से ज्यादा करीब 900 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस गाने को यूट्यूब से दो बार रिलीज किया गया है. एक पर इसे 121 मिलियन से ज्यादा व्यूज तो दूसरे पर 687 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के इस स्टार किड का हुआ था दर्दनाक अंत, आखिरी घड़ी में पाई-पाई के हो गए थे मोहताज, मिली पिता के जैसी मौत!
‘भोजपुरिया राजा’ का है पवन सिंह और काजल राघवानी का गाना
इतना ही नहीं, ‘छलकता हमरो जवनिया’ भोजपुरी सॉन्ग पर मिलियन्स में रील्स भी बनाए जा चुके हैं. ये आज भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड करता है. वहीं, इसके म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी नजर आई थीं, और दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया गया था. इस गाने में पवन सिंह के साथ प्रियंका सिंह ने भी अपनी आवाज दी है. गौरतलब है कि काजल और पवन सिंह का ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘भोजपुरिया राजा’ में फिल्माया गया था.
यहां देखिए पवन सिंह का भोजपुरी गाना
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर उसका फर्ज है…’, ‘बॉर्डर 2’ से जारी हुआ वरुण धवन का फर्स्ट लुक पोस्टर, फैंस बोले- ‘1000 करोड़ पार करेगी’
पवन सिंह-काजल राघवानी के गाने
आपको बता दें कि पवन सिंह और काजल राघवानी ने साथ में कई सुपरहिट गाने दिए हैं, जो आज भी दर्शकों के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं. इस लिस्ट में ‘गिर गईल ओढ़नी गन्ना के खेत में’ जैसे गाने शामिल हैं, जिसे यूट्यूब पर अब तक मिलियन्य में व्यूज मिल चुके हैं. इसके अलावा ‘गोरिया चाल तोहर मतवाली’, ‘मजा लेला तनी तनी’ और ‘होता गुदगुदी’ जैसे गाने भी शामिल हैं, जिन्हें लोग सुनना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: ‘मेरा एक ही दोस्त था…’, इरफान खान को याद कर इमोशनल हुए तिग्मांशु धूलिया, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ पर भी बोले
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
7 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
9 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
10 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
12 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
15 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
18 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines